फाइनेंस

Bank FD News: FD में ख़त्म हुआ लॉक-इन पीरियड का झंझट, अब जब चाहें ATM से निकाल सकेंगे पैसा

हम बात कर रहे हैं SBI (MODS) स्‍कीम की. इसका पूरा नाम SBI Multi Option Deposit Scheme है. इस स्‍कीम में डिपॉजिटर को उतना ही ब्‍याज मिलता है जितना कि दूसरी एफडी पर. इस स्‍कीम का फायदा ये है कि आपका पैसा हमेशा लिक्विड रहता है, यानि आप FD की मैच्योरिटी के पहले कभी भी बिना पेनल्टी दिए पैसा निकाल सकते हैं.

What is a Fixed Deposit FD Definition Full Form Types

एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा

ये पैसा आप एटीएम या चेक के जरिए निकाल सकते हैं, ठीक उसी तरह जिस तरह से आप सेविंग अकाउंट से पैसा निकालते हैं. दरअसल इस एफडी स्‍कीम को डिपॉजिटर के सेविंग्‍स या करंट अकाउंट से लिंक्‍ड रखा जाता है. ऐसे में डिपॉजिटर्स को एफडी में से जरूरतभर की रकम कभी भी एटीएम के जरिए निकालने की सुविधा मिलती है.

पूरी रकम निकालना जरूरी नहीं

आमतौर पर जब आप कोई एफडी तुड़वाते हैं, तो उसकी पूरी रकम की निकासी करते हैं, लेकिन SBI (MODS) में ऐसा करना जरूरी नहीं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा निकाल सकते हैं और शेष रकम अकाउंट में ही बनी रहने दें. बची हुई रकम पर एफडी का ब्‍याज मिलता रहेगा.

1,000 रुपए के मल्‍टीपल्स में जमा कर सकते हैं रकम

इसमें 1,000 रुपए के मल्‍टीपल्स में पैसे जमा किए जा सकते हैं और 1,000 रुपए के मल्‍टीपल्स में ही निकाले भी जा सकते हैं. ऐसा भी नहीं कि रकम निकालने की सुविधा एक बार के लिए है, आप 1000 रुपए के गुणांक में कई बार पैसे निकाल सकते हैं.

ये हैं SBI (MODS) की ब्‍याज दरें

SBI (MODS) में आप एक साल से लेकर 5 साल तक के लिए पैसा डिपॉजिट कर सकते हैं. साल के हिसाब से ब्‍याज दरें अलग-अलग हैं. 1-2 साल की एफडी पर 6.8%, 2-3 साल पर 7% और 3-5 साल की एफडी पर 6.75% के हिसाब से ब्‍याज मिलता है. वरिष्‍ठ नागरिकों को 0.50% का अतिरिक्‍त ब्‍याज मिलता है. इस स्कीम में नॉमिनेशन की फैसिलिटी भी मिलती है.

लिंक्‍ड सेविंग्‍स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस जरूरी

आप इस अकाउंट को दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर भी करवा सकते हैं. ध्‍यान रखें कि MOD अकाउंट से लिंक्‍ड सेविंग्‍स अकाउंट में मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस रखना जरूरी है. अगर आप भी एसबीआई की इस सुविधा का फायदा लेना चाहते हैं तो अकाउंट ऑनलाइन भी खुलवा सकते हैं या किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाकर खुलवाया जा सकता है. इसमें मिलने वाले ब्‍याज पर आपको टैक्‍स देना पड़ता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे