फाइनेंस

Bank Holidays June 2023: अगले महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

नई दिल्ली, Bank Holidays June 2023 :- मई महीना खत्म होने की कगार पर है. मई महीने के समाप्त होते ही जून महीने का आगाज होगा. ऐसे में सभी को इस बारे में पता होना चाहिए कि जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम है तो आपको इस बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए. आज हम आपको बताएंगे कि जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसके बाद आप अपने Bank से जुड़े हुए सभी काम समय पर पूरा करवा सकते हैं.

bank holiday news

जून महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक 

अगले महीने यानी जून 2023 में बैकों की बंपर छुट्टियां होने वाली हैं, जिससे कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े काम पर प्रभाव पड़ सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से छुट्टियों की लिस्ट जारी की जा चुकी है. इस List के मुताबिक आप जान सकते हैं कि जून महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.  हालांकि, जून में बैंक छुट्टियों की List में दूसरा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं. RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक June में कुल 12 दिन अवकाश रहने वाला है.

 इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 4 जून : रविवार
  • 10 जून: दूसरा शनिवार
  • 11 जून: रविवार
  • 15 जून: वाय. एम. ए. दिन / राजा संक्रांति – आइजोल, भुवनेश्वर
  • 18 जून: रविवार
  • 20 जून: कांग (रथजात्रा) / रथ यात्रा- भुवनेश्वर, इम्फाल
  • 24 जून: चौथा शनिवार
  • 25 जून: रविवार
  • 26 जून: खर्ची पूजा- अगरतला
  • 28 जून- बकरीद ईद (ईद-उल-जुहा ) – बेलापुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, तिरुवनंतपुरम, श्रीनगर
  • 29 जून- बकरीद ईद (ईद-उल-अधा)- देश के कई शहरों में अवकाश
  • 30 जून- रेमना नी/ईद-उल-जुहा – आइजोल, भुवनेश्वर

आपको बता दें कि इस लिस्ट में कुछ छुट्टियां सिर्फ कुछ राज्यों या क्षेत्रीय छुट्टियों के लिए Special हैं जबकि कुछ को सार्वजनिक छुट्टियों के रूप में बताया गया है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे