Bank Holidays May 2023: मई महीने मे 10 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहा से देखे छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays May 2023 :- अप्रैल महीने के कुछ ही दिन शेष बचे हैं. मई महीने की शुरूआत से पहले ही RBI ने Bank की होने वाली छुट्टियों की List जारी कर दी है. यदि आपको भी मई महीने में बैंक से जुड़े कुछ कार्य करवाने हैं तो बैंक में जाने से पहले इस लिस्ट को एक बार अवश्य देख लें, ताकि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या ना उठानी पड़े. भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार May महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे.

RBI ने जारी किया कैलेंडर
RBI द्वारा जारी कैलेंडर के हिसाब से मई महीने में कुल 10 दिन की छुट्टियां रहने वाली है. इस लिस्ट में दूसरा शनिवार और रविवार भी शामिल हैं. कुछ छुट्टियां तो सभी राज्यों के लिए होंगी जबकि कुछ छुट्टियां विशेष क्षेत्रो या कुछ राज्यों के लिए ही होंगी. 16 मई को सिक्किम का राज्य दिवस मनाया जाएगा जिस कारण केवल सिक्किम में 16 मई को Bank Holiday रहेगा.
बैंक हॉलिडे लिस्ट
- 7 मई: रविवार
- 9 मई: रविंद्र नाथ टैगोर का जन्मदिन
- 13 मई: दूसरा शनिवार
- 14 मई: रविवार
- 16 मई: राज्य दिवस- सिक्किम
- 21 मई: रविवार
- 22 मई: महाराणा प्रताप जयंती
- 24 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती- त्रिपुरा
- 27 मई: चौथा शनिवार
- 28 मई: रविवार
Online माध्यम से कर सकते हैं बैंकिंग से जुड़े कुछ कार्य
यदि आपको May महीने में ही पैसे के लेनदेन से संबंधित कोई कार्य करवाना है, तो चिंता लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बैंक ऑफ होने के कारण Bank से जुड़े कुछ कार्य ऑनलाइन माध्यम से भी किए जा सकते हैं. छुट्टी के दिन भी आप Online इंटरनेट बैंकिंग मोबाइल की सहायता से कुछ कार्य कर सकते हैं. यदि उसको पैसे निकलवाने हैं तो इसके लिए आप ATM का प्रयोग कर सकते हैं. ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही बैंक ने अपनी सेवाएं डिजिटल देनी शुरू की थी.
