फाइनेंस

Bank License Cancel: बैंक ग्राहकों के ल‍िए आई बुरी खबर, RBI ने रद्द किया इन 5 बैंकों का लाइसेंस

नई दिल्ली, Finance :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है. कुछ दिन पहले भी आरबीआई की तरफ से 2 बड़े बैंकों का लाइसेंस रद्द किया गया था. अब इसी दिशा में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जरिये UP के सहकारी बैंक यूनाइटेड इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. RBI ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक के पास मौजूदा समय में पर्याप्त पूंजी नहीं है और आगे भविष्य में भी कमाई की संभावना ना के बराबर ही है. इसी वजह से Bank के License को रद्द करने का बड़ा कदम उठाया गया है.

RBI

RBI ने किया बड़ा फैसला 

आरबीआई की तरफ से जारी किए गए बयान में जानकारी दी गई कि लाइसेंस रद्द होने से बैंक कल शाम से ही किसी प्रकार का कोई भी कारोबार नहीं कर पाएगा. वहीं केंद्रीय बैंक ने कहा कि प्रत्येक जमाकर्ता, जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम से बीमा दावे के जरिए 5 लाख रूपये तक की जमा राशि वापिस पाने के हकदार है. बता दें कि बैंक में जितने भी ग्राहक है, उनके 5 लाख रूपये तक की जमा राशि का बीमा DICGC की ओर से किया जाता है.

इन 5 बड़े बैंकों का लाइसेंस हुआ रद्द 

DICGC की बीमा योजना के तहत कमर्शियल बैंक, लोकल एरिया बैंक, रीजनल बैंक समेत अन्य कई सरकारी बैंकों की जमा भी शामिल है. बता दें कि मौजूदा वित्त वर्ष में आरबीआई की तरफ से पांच बड़े सहकारी बैंकों का लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया है. 5 बैंकों का लाइसेंस जुलाई महीने में ही रद्द किया गया है. इससे पहले भी केंद्रीय बैंक की तरफ से 11 July को कर्नाटक के तुमकुर स्थित श्री शारदा महिला सहकारी बैंक और महाराष्ट्र में सतारा स्थित हरिहरेश्वर बैंक का लाइसेंस रद्द किया गया था. वही, इससे पहले 5 जुलाई से बुलढाणा स्थित मलकापुर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड और बेंगलुरु स्थित सुश्रुति सौहार्द सहकार बैंक नियमित के बैंकिंग लाइसेंस भी रद्द किए गए थे.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे