अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली :- अगस्त 2025 की शुरुआत अब बस कुछ ही दिनों में होने वाली है, और यह महीना त्योहारों व राष्ट्रीय पर्वों से भरपूर रहेगा। यही वजह है कि इस महीने बैंकिंग से जुड़े कामों की योजना आपको पहले से बना लेनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान देश के कई हिस्सों में बैंक 15 दिन तक बंद रह सकते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त में राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य-विशिष्ट पर्वों और साप्ताहिक अवकाश (रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार) के चलते कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
अगस्त 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट: तारीख के अनुसार छुट्टियां
-
3 अगस्त (रविवार): सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
-
8 अगस्त (शुक्रवार): सिक्किम – टेंडोंग ल्हो रम फाट
-
9 अगस्त (शनिवार): रक्षा बंधन / झूलन पूर्णिमा (गुजरात, एमपी, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश)
-
10 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
13 अगस्त (बुधवार): मणिपुर – देशभक्ति दिवस
-
15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस (संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय अवकाश)
-
16 अगस्त (शनिवार): श्री कृष्ण जन्माष्टमी (कई राज्यों में – जैसे यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु आदि)
-
17 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
19 अगस्त (मंगलवार): मणिपुर – महाराजा बीर बिक्रम माणिक्य बहादुर की जयंती
-
23 अगस्त (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में अवकाश
-
24 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
25 अगस्त (सोमवार): असम – श्रीमंत शंकरदेव की पुण्यतिथि
-
27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु)
-
28 अगस्त (गुरुवार): ओडिशा और गोवा – नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)
-
31 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
जरूरी सलाह:
अगर आप अगस्त में बैंक से जुड़े कोई जरूरी कार्य जैसे कैश ट्रांजैक्शन, चेक क्लीयरिंग, या डीडी बनवाना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से अपनी योजना बना लें। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (ATM, UPI, नेट बैंकिंग) इन छुट्टियों में भी उपलब्ध रहेंगी।