फाइनेंस

Bank Loan लेने से पहले दिमाग में बैठा ले ये बातें, वरना अगली पीढ़ी तक नहीं भरा जायेगा लोन

नई दिल्ली :- यदि आप भी Bank Loan लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिन्हें पर्सनल लोन लेने से पहले जान लेना बहुत आवश्यक है. यदि आपको पर्सनल Loan के बारे में यह बातें पता होगी तो आपके कर्ज का बोझ जल्द से जल्द कम किया जा सकता है.

paise 2 1

पर्सनल Loan क्यों है जरूरी

यदि आपको पैसे की आवश्यकता है तथा आप पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि क्या पैसों के लिए आपके पास यह आखिरी Option है. यदि आपको पैसे की आवश्यकता बहुत अधिक है और इसे टाला नहीं जा सकता तो इसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है.

कितने पैसों की है जरूरत

जब आप Personal Loan लेने का फैसला कर चुके होते हैं तो आपको यह अच्छे ढंग से पता होना चाहिए कि आपको कितने पैसे की आवश्यकता है. सबसे पहले आपको अपने महीने में होने वाले सभी खर्चों की एक List बनानी चाहिए तथा उसमें से अनावश्यक खर्चो को हटा देना चाहिए. केवल इतना ही नहीं आपको अपने मासिक खर्चों के अलावा बचत की और भी ध्यान देना चाहिए.

ऐसे कम करें ऋण का बोझ

पर्सनल लोन लेते समय हमेशा यह याद रखना चाहिए कि आप जितनी अधिक राशि का लोन लेंगे, आपको उतना ही ज्यादा ऋण चुकाना पड़ता है. अतः केवल उतना ही लोन ले, जितने पैसों की आपको बहुत अधिक आवश्यकता है. यदि आपकी पैसों की जरूरत संपत्ति या परिसंपत्ति को बेचकर पूरी की जा सकती है तो पहले इस विकल्प को चुनें उसके बाद ही Personal Loan के Option पर विचार करें.

कब तक चुकाई जाती है लोन की Amount

ऋण राशि के अलावा Loan को पूरा चुकाने में लगने वाले समय की गणना भी पहले ही कर अन्यथा ऋण का बोझ आपको पूरी उम्र के लिए परेशान कर सकता है. बढ़ते समय के साथ रन पर ब्याज बढ़ाने से आपकी पूरी गणना गड़बड़ा सकती है इसलिए समय का पूरा ध्यान रखें.

पर्सनल लोन के लिए ब्याज दर

  • भारतीय स्टेट बैंक – 12.05%
  • बैंक इक्सो – 10.49%
  • HDFC बैंक – 10.50%
  • ICICI बैंक – 10.50%
  • कोटक महिंद्रा बैंक – 10.99%

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे