बिग ब्रेकिंग

BHIM Army Chief Chandrashekhar News: भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर पर फायरिंग, कार मे आए हमलावरों ने दनादन दागी गोलियां

चंडीगढ़ :- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दे कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है. भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर (BHIM Army Chief Chandrashekhar) पर हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने फायरिंग की. गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आ रहा है. जिसमें आप देख सकते हैं कि फायरिंग के दौरान कार के शीशे भी टूट गए. इसके बाद उनको तुरंत प्रभाव से अस्पताल भर्ती करवाया गया. पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है.

BHIM Army Chief Chandrashekhar

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला

चंद्रशेखर (BHIM Army Chief Chandrashekhar) पर हुए हमले के बाद राजनीतिक दल आजाद समाज पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया. इस Tweet में लिखा गया कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला बहुजन मिशन मोमेंट को रोकने का कायराना कृत्य है.

साथ ही उनकी तरफ से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्यवाही की अपील की है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद (BHIM Army Chief Chandrashekhar) की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है. इस घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई है. इन वीडियो और तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि गोली उनके शरीर को छूकर निकली है.पुलिस अभी भी अपराधियों को पकड़ने में लगी हुई है. अभी तक अपराधियों को पकड़े जाने की कोई भी खबर सामने नहीं आई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे