Agnipath Scheme में बड़ा बदलाव, अब ITI व पॉलिटेक्निक उम्मीदवार भी कर पाएंगे आवेदन
नई दिल्ली (Agnipath Scheme) :- केंद्र सरकार ने सैन्य शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए ‘अग्निपथ योजना 2022’ की शुरुआत की थी. सरकार के द्वारा इस योजना में समय- समय पर बदलाव किया जा रहा है. हाल ही में BJP सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में कुछ ओर बदलाव किए गए हैं. प्रारंभ में इस योजना के तहत कुछ लोगों को आवेदन करने की मनाही की गई थी, अब फिर से सरकार ने इन लोगों को अग्निपथ Scheme में आवेदन करने की छूट दे दी है. आइए इससे जुड़ी सारी Details जानते है.

ITI व पॉलिटेक्निक उम्मीदवार भी कर पाएंगे आवेदन
केंद्र सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना से जुड़ा एक Notification जारी किया है. जिसमें अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया की योग्यता से जुड़े कुछ मानदंडों में बदलाव किया है. आगे से इस योजना के तहत Pre- Skilled युवा व ITI- Polytechnic पासआउट उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे. सरकार ने यह बदलाव इसलिए किया है ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले पाए और जिन युवाओं का सेना में भर्ती होने का सपना है वह पूरा हो सके. हालांकि इस तरह के आवेदन में केवल टेक्निकल Branch ही शामिल होंगे.
Pre- Skilled युवाओं को भी दिया जाएगा मौका
केंद्र सरकार का मानना है कि सरकार के इस बदलाव से Pre- Skilled युवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा जो अपने आपको वँचित मानकर चल रहे थे. 16 फरवरी से इंडियन आर्मी के अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए हैं. इच्छुक अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी 2023- 2024 के लिए Official वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर Online आवेदन कर सकते है. रजिस्ट्रेशन के लिए 15 March 2023 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है. इसके अलावा 17 अप्रैल 2023 से इसका सलेक्शन प्रोसेस शुरू किया जाएगा. सरकार चाहती है कि सैन्य बल में भर्ती होने के इच्छुक सभी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर पाए, इसलिए उन्होंने ITI- पॉलिटेक्निक उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया है.
अग्निवीर योजना में किए गए बदलाव
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य
- अग्निवीर Technical Duty के लिए 12वीं कक्षा पास होना जरूरी
- अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए 8वीं, 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं
- अग्निवीर Clerk पदों के लिए 12वीं कक्षा मिनिमम 60% अंकों के साथ पास होना जरूरी है.

