हरियाणा में CM मनोहर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला, बनाये गए 6 नए उपमंडल
चंडीगढ़ :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई. इस बैठक में काफी अहम फैसले लिए गए. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता वाली बैठक में 6 नए उपमंडल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस बारे में ट्वीट कर भी जानकारी साझा की गई. Tweet में बताया गया कि मानेसर(Gurugram), नीलोखेड़ी (Karnal), इसराना ( Panipat), छछरौली (Yamunanagar), नांगल चौधरी (Mahendragarh) और जुलाना (Jind)को उपमंडल बनाया जाएगा.

सीएम ने दी इस बड़े प्रस्ताव को मंजूरी
इस प्रस्ताव को CM की तरफ से मंजूरी दे दी गई है. राज्य सरकार ने राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में उप तहसीलो, तहसीलों, उप मंडलो और जिलों के पुनर्गठन के लिए एक समिति का गठन किया है. इसका उद्देश्य जनता तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना है. विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक दक्षता, प्रशासनिक स्तर पर तालमेल लाना व सेवाओं का बेहतर विवरण है. सरकार के इस फैसले से क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी, उनको प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना होगा. काफी समय से नए उपमंडल बनाए जाने की मांग रखी जा रही थी.

