फाइनेंस

Bank News: HDFC Bank के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 जुलाई से बैंक होने जा रहा है मर्ज

नई दिल्ली, Finance :- यदि आप भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दे कि एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी लिमिटेड को मर्ज किया जा सकता है. इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 1 July 2023 को भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मर्ज होने वाला है. इसके बाद Share Market में एचडीएफसी लिमिटेड के शेयरों की ट्रेडिंग बंद हो जाएगी, इसीलिए 1 जुलाई का दिन बेहद खास होने वाला है.

hdfc 2

2 दिनों के बाद बोर्ड की होंगी जरूरी बैठक 

एक जुलाई से एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक दोनों ही मर्ज हो जाएंगे यानि यह दोनों मिलकर एक हो जाएंगे. इसके बाद से बाजार में दोनों ही कंपनियां एक साथ व्यापार करती हुई नजर आएंगी. 2 दिनों के बाद यानी कि 30 जून को HDFC और HDFC Bank के बोर्ड की जरूरी बैठक होगी. इस Meeting में मर्ज को प्रभावी किया जाएगा और आगे की भी जानकारी साझा की जाएगी. मर्जिंग के बाद से ही 13 July से एचडीएफसी लिमिटेड की शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद हो जाएगी.

करोड़ों ग्राहकों पर दिखेगा मर्ज का प्रभाव 

दोनों कंपनियों के मर्ज होने का प्रभाव ग्राहकों पर भी देखने को मिलेगा. मौजूदा समय में एचडीएफसी वर्तमान में HDFC Bank की तुलना में सावधि जमा पर ज्यादा ब्याज का फायदा ग्राहकों को दे रहा है. दोनों बड़ी कंपनियों के मर्ज होने के बाद सभी खाताधारकों को एक ही स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी. इसके साथ ही आप बैंकिंग और फाइनेंसिंग दोनों का फायदा एक ही जगह पर ले पाएंगे. HDFC बैंक की ब्रांच पर ही ग्राहकों को एचडीएफसी के प्रोडक्ट और सर्विस का भी लाभ मिल जाएगा

होगा भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा मर्ज 

इस मर्ज से बैंक के करोड़ों खाता धारको और एचडीएफसी से लोन लेने वाले कर्जदारों पर प्रभाव पड़ेगा. इस वजह से यह इतिहास का सबसे बड़ा मर्ज माना जा रहा है. एचडीएफसी बैंक को हाउसिंग लेंडर एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय करने की घोषणा तो करीब 1 साल पहले ही कर दी गई थी. बता दें कि 40 अरब डॉलर के इस मर्ज को भारतीय कंपनी जगत का सबसे बड़ा सौदा बताया जा रहा है. एचडीएफसी बैंक एचडीएफसी लिमिटेड के 25 शेयरों के लिए 42 नए शेयर बाटेंगी.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे