केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 4% बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग पर नया अपडेट
नई दिल्ली :- देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जहां एक ओर सभी आठवें वेतन आयोग के गठन का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सातवें वेतन आयोग के तहत जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों का DA 4% तक बढ़ा सकती है।
साल में दो बार होता है DA में इजाफा
केंद्र सरकार साल में दो बार कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी करती है — पहली बार जनवरी में और दूसरी बार जुलाई में। मार्च 2025 में 2% की बढ़ोतरी के बाद फिलहाल DA की दर 55% है। अब जुलाई में संभावित 4% की बढ़ोतरी के बाद यह 59% तक पहुंच सकता है।
कितना बढ़ेगा वेतन?
अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹18,000 है, तो DA बढ़ने पर उसे करीब ₹720 की अतिरिक्त राशि मिलेगी। वहीं, जिन कर्मचारियों का कुल वेतन ₹30,000 और मूल वेतन ₹18,000 है, उन्हें वर्तमान में लगभग ₹9,990 का DA मिल रहा है (जो 55% है)। 4% बढ़ोतरी के बाद DA ₹10,620 हो जाएगा, यानी ₹630 का फायदा।
8वें वेतन आयोग पर क्या बोली सरकार?
संसद में 21 जुलाई को पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग को लेकर रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कार्मिक विभाग और राज्यों से सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग के गठन से पहले अधिसूचना जारी की जाएगी और इसके बाद ही अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी।
कर्मचारियों को उम्मीद
हालांकि आठवें वेतन आयोग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन DA में संभावित बढ़ोतरी से कर्मचारियों को महंगाई से राहत जरूर मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, महंगाई दर में बढ़ोतरी के चलते सरकार को यह फैसला लेना पड़ सकता है।