Haryana PGT Bharti: हरियाणा के युवाओ को बड़ा झटका, आयोग ने वापस ली ये बड़ी भर्ती
चंडीगढ़ :- Haryana PGT Bharti लगातार विवादों में बनी रही है. सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी फिर इसे हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को सौंपा गया. इस बीच में यह भर्ती कई बार वापस ली गई और फिर से विज्ञापित की गई. अब हाई कोर्ट ने इस पर फैसला सुना दिया है. HPSC की PGT भर्ती के लिए 45 हज़ार आवेदकों ने अपने आवेदन भेजे हैं.

4476 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया था विज्ञापन
Advt. No. 31/ 2022 और 32/ 2022 के तहत मेवात काडर में 19 विषयों के 613 पदों और शेष हरियाणा काडर के लिए आठ Subjects में 3,863 पदों पर भर्ती की जानी थी. हाई कोर्ट के Order के चलते हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने इस PGT भर्ती को वापस ले लिया है. पदों का विज्ञापन जारी होने के बाद परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए.
HPSC ने वापिस ली PGT भर्ती
इस सबके बाद हाईकोर्ट ने Order दिए हैं जिसके चलते बुधवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग ने अपनी इस भर्ती को कैंसिल कर Notification जारी कर दिया है. आयोग का कहना है कि नए सिरे से इस भर्ती को विज्ञापित किया जाएगा. यह भर्ती पहले भी काफी बार विज्ञापित और रद्द की जा चुकी है. आपको बता दें कि सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा 26 अगस्त 2019 को विभिन्न विषयों में PGT के विभिन्न पदों को विज्ञापित किया गया था. इसके बाद, इस भर्ती की कमान HPSC के हाथों में दी गई और 19 नवंबर 2020 को इन्हें फिर से विज्ञापित किया गया.
High Court में दी गई थी चुनौती
13 दिसंबर 2022 को HPSC ने लिखित परीक्षा का पैटर्न जारी किया. जिसमें दिए गए Syllabus के मुताबिक, 150 Multiple Choice Question पूछे जाने थे. 20 मार्च को एचपीएससी ने परीक्षा का नया पैटर्न जारी किया जिसके अनुसार, इन पदों की लिखित परीक्षा दो चरणों- प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित किया जाना था. एन वक्त पर परीक्षा पैटर्न में बदलाव करने पर अभ्यर्थियों में रोष था. अभ्यर्थी इसके लिए कोर्ट चले गए. जिसके चलते हाई कोर्ट के आर्डर पर HPSC ने इस भर्ती को Cancel कर दिया है.

