बिग ब्रेकिंग
बिजली स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा झटका, अब बिजली बिल में नहीं मिलेगी कोई भी छूट
नई दिल्ली :- बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें भी आम लोगों की तरह बिजली का बिल देना होगा। ऊर्जा निगम ने 31 मार्च तक सभी कर्मचारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला किया है। अभी तक अधिकारी-कर्मचारी रियायती दरों पर बिजली खर्च कर रहे थे। इस फैसले से जिलेभर के करीब 400 वर्तमान एवं 250 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी विशेष छूट की सुविधा नहीं पा सकेंगे।

ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी अब आम उपभोक्ताओं की तरह बिजली का बिल देंगे। उनको भी रीडिंग के हिसाब से बिल जमा कराना होगा। ऊर्जा निगम ने पहल करते हुए 31 मार्च तक कर्मचारियों के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है। अभी तक अधिकारी-कर्मचारी रियायती दरों पर बिजली खर्च कर रहे थे।
ऊर्जा निगम के इस आदेश के बाद जिलेभर के करीब 400 वर्तमान एवं 250 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी विशेष छूट की सुविधा नहीं पा सकेंगे। जिले में आम उपभोक्ताओं व सरकारी महकमों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ऊर्जा निगम के दफ्तरों में भी स्मार्ट मीटर लग गए है। अब अधिकारियों व कर्मचारियों के घरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश जारी किया गया है। अधिशासी अभियंता शशांक शेखर के मुताबिक, पॉवर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष के निर्देश पर यह व्यवस्था जिले में भी लागू कर दी गई हैं। आगामी 31 मार्च तक मीटर लगा दिए जाएंगे।

