Haryana CET परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, एग्जाम रद्द करने पर आई ये बड़ी अपडेट
चंडीगढ़ :- प्रदेश सरकार के रवैये से लग रहा है कि वह विपक्ष के दबाव में बिल्कुल भी नहीं आने वाली. बता दे की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पेपर सेट करने वाली कंपनी के एमडी के जवाब का इंतजार है. वही उम्मीद की जा रही है कि CET की जिन दो परीक्षाओं को लेकर विपक्ष की तरफ से जमकर हंगामा किया जा रहा है, सरकार उन परीक्षाओं को रद्द करने के मूड में नहीं है. वही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस बात का भविष्य में विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आगे से कभी भी इस प्रकार से Question रिपीट ना हो.

कंपनी से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने मांगा जवाब
इसके लिए पेपर सेट करने वाली कंपनी और उसके एग्जामिनरों की जवाबदेही जरूर निर्धारित की जाएगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कंपनी को काली सूची में डालने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है. इस संबंध में आयोग के चेयर गोपाल सिंह खदरी ने बुधवार को कंपनी के MD को बाय हैंड नोटिस थमा कर पूछा था कि सेट के ग्रुप 56 की परीक्षा में आए 41 सवाल ग्रुप 57 की परीक्षा में कैसे रिपीट हुए. इसके विपरीत, पेपर सेट करने वाली Company की ओर से किसी भी परीक्षा के लिए 4 प्रश्न पत्र सेट किए जाते हैं.
क्या प्रदेश सरकार नहीं करेंगी पेपर रद्द
सभी Question Paper के सवाल अलग-अलग होते हैं, परंतु सीईटी के Group 56 व Group 57 की परीक्षा में पूरे 41 प्रश्न रिपीट हुए हैं. इस वजह से पूरे प्रदेश में हल्ला मचा हुआ है, सभी की तरफ से परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है. कंपनी को जवाब के लिए तीन दिन का समय दिया गया है. यदि शनिवार तक कंपनी अपना जवाब नहीं देती, तो कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से कंपनी को काली सूची में डाल दिया जाएगा. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से भी कर्मचारी चयन आयोग से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है. साथ ही आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती के साथ भी इस विषय में चर्चा की गई है.

