Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड की 12th कक्षा का रिजल्ट जारी, ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेकंड टॉपर
नई दिल्ली :- हाल ही में बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से 12वीं कक्षा का परीक्षा Result जारी किया गया है. इस परीक्षा परिणाम में कई होनहार बच्चे निकलकर Merit सूची में आए है. 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,586 विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें से 10,91,948 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और 2,12,638 विद्यार्थी परीक्षा में अनुतीर्ण रहे. Bihar Board की तरफ से कुछ नंबरों से पीछे रहे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. Exam में दोबारा बैठने के लिए विद्यार्थियों को पुनः रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. जल्द ही Registration तिथि जारी कर दी जाएगी.

83.70 विद्यार्थियों ने की सफलता हासिल
हाल ही में बिहार बोर्ड द्वारा जारी 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 83.70 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि राज्य में कुल 13.18 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा परिणाम में औरंगाबाद का शुभम चौरसिया बिहार बोर्ड में सेकंड नंबर पर Topper रहा. शुभम चौरसिया ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा में कुल 500 में से 475 अंक हासिल किए. परीक्षा परिणाम की घोषित होने के बाद से ही शुभम की चर्चा पूरे बिहार में चल रही है.
बचपन से ही है पढ़ने में रुचि
शुभम चौरसिया बिहार के औरंगाबाद में दाउदनगर शहर के वार्ड नंबर 13 दुर्गापुर का रहने वाला है. शुभम चौरसिया ऑटो चालक संतोष कुमार का पुत्र हैं. शुभम ने पुरे बिहार में 12वीं कक्षा में Second रैंक हासिल करके ना केवल अपने जिले बल्कि पुरे देश का नाम रोशन किया है. शुभम की माता मीरा देवी ने बताया कि शुभम बचपन से पढ़ने में होशियार रहा है, दिन में लगभग 8 से 10 घंटा पढ़ाई करता है. इसके अलावा शुभम ने मैट्रिक की परीक्षा में भी Top Ten में स्थान हासिल किया था.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं रिजल्ट चेक
यदि 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने वाले किसी विद्यार्थी ने अभी तक Result Check नहीं किया है तो वह बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या result.biharboardonline.com पर जाकर प्रणाम चेक कर सकते हैं. ऑटो ड्राइवर का बेटा होने के बावजूद उसने इतनी मेहनत करके बिहार में दूसरा रैंक हासिल किया है. यह दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणादायक मैसेज है. शुभम के सेकंड रैंक हासिल करने से पूरे जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है.

