भाजपा JJP साथ नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, BJP अध्यक्ष धनखड़ ने दी ये जानकारी
चंडीगढ़ :- वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे, जिसे लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. BJP, कांग्रेस और JJP भी हरियाणा में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. वहीं BJP और JJP के मध्य एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर संशय से बना हुआ है. क्योंकि दोनों पार्टियां चुनाव के लिए अलग-अलग तैयारियां कर रहे हैं. जिसे देखते हुए लग रहा है कि दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ने में दिलचस्प नहीं है. हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटों पर चुनाव करवाए जाएंगे.

JJP और BJP के बीच एक साथ चुनाव लड़ने का बना संशय
शनिवार को मीडिया से वार्तालाप करते हुए BJP प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से कहा कि हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों Party अपने अपने दम पर चुनावी तैयारियो में लगी हुई हैं. इसके अलावा JJP लोगों से कहती नजर आ रही है कि Deputy CM के नाम के आगे से डिप्टी हटा दो कहते हुए बाद में वक्त आने पर इसका मतलब समझाने की बात भी कही. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.
शुरू हो चुका चुनावी सियासत का दौर
लोकसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर अभी से चुनावी सियासत शुरू हो गई है. ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि राहुल गांधी के विषय को पूर्णता देखना चाहिए सदस्यता रद्द करने के विधान को तत्कालीन PM मनमोहन सिंह 6 साल करना चाहती थी, परंतु राहुल गांधी ने जब कागज फाड़ा था तो उन्हें यह नहीं पता था यही बात उन पर भी आ सकती है. उन्होंने बताया कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को न्यायालय ने कई बार मौके दिए, ताकि वह माफी मांग ले, परंतु उनका अहंकार उन्हें माफी नहीं मांगने देता.
सुप्रीम कोर्ट से मांग लेनी चाहिए माफी
ओमप्रकाश धनखड़ ने जानकारी देते हुए कहा कि नेताओं से भी गलतियां हो जाती है परंतु उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके बेटे की सदस्य्ता भी रद्द हुई थी जिस कारण वे सुप्रीम कोर्ट तक गए और और सुप्रीम Court ने उन्हें राहत दे दी थी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब मैं पंचायत मंत्री था तब पंचायतों को 20 लाख रुपए तक खर्च करने का अधिकार दिया गया था, जबकि अब प्रत्येक क्षेत्र में ई टेंडरिंग के द्वारा काम हो रहा है.

