ज्योतिष

Jyotish: काला धागा पहनने से होते हैं अनेक लाभ, इस तरह के लोगों की चमक जाती है किस्मत

ज्योतिष :- मनुष्य के जीवन में बाधाएं, मुसीबतें आती रहती हैं, परंतु बहुत बार ऐसा होता है कि हम कुछ उपायों के द्वारा इन बाधाओं से निकल सकते हैं. वही मनुष्य के जीवन में आने वाले संकटों का मुख्य कारण उसकी कुंडली में स्थित ग्रह नक्षत्रो की चाल भी होती है. ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि यदि व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत ना हो तो मनुष्य को जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. क्या आप जानते हैं सिर्फ एक Black धागा आपको आने वाली विभिन्न मुसीबतों और संकटों से बचा सकता है.

kala daga

काला धागा पहनने के बहुत सारे फायदे  

ज्योतिष शास्त्र, लाल किताब, तंत्र- मंत्र में Black धागा पहनने के बहुत सारे फायदे बताए गए हैं. हाथ, गले या पांव में काला धागा पहनने वाले इंसान को किसी की बुरी नजर नहीं लगती. बहुत बार ऐसा होता है कि यदि कोई इंसान आपको कोई कार्य करते समय टोक दे तो आपका बना बनाया काम बीच में ही अटक जाता है. इससे बचने के लिए आपको अपने Hand, गले या फिर पांव में काला धागा जरूर पहनना चाहिए, इससे आप हर बुरी नजर से बचे रहेंगे.

शनि को मजबूत करने के लिए पहने काला धागा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में आने वाले दुखों- सुखों का मुख्य कारण हमारी कुंडली के ग्रह नक्षत्र भी होते हैं. बहुत बार आप के बने बनाए काम Kundli में शनि कमजोर होने से भी अटक जाते हैं. यदि कुंडली में शनि कमजोर हो तो मनुष्य का जीवन परेशानियों से भरा रहता है, एक ना एक मुसीबत उसके सामने आती रहती है. Black धागा पहनने से आपकी कुंडली में शनि मजबूत होता है, इसलिए आपको शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए गले या हाथ में Black धागा अवश्य पहना चाहिए. अगर आपका शनि मजबूत होगा तो आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा.

बड़ी से बड़ी बीमारी से मिलेगा छुटकारा 

वही अगर किसी गर्भवती महिला को काले धागे में 7 गांठ बांधकर पाँव में बांध दिया जाए तो प्रेगनेंसी में होने वाले दर्द से राहत मिलती है. इसके अलावा यदि आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इलाज कराने के साथ- साथ अपनी कमर पे काला धागा बांध ले. इससे आपको बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिलेगा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे