मनोरंजन

भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी, कमाई का 10 फ़ीसदी हिस्सा करेगी Donate

नई दिल्ली, Entertainment :- तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से अभी तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग अभी तक इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए है. दोनों ही देशों ने तबाही का एक ऐसा मंजर देखा जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा. बहुमंजिला इमारतें भूकंप में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. भूकंप के बाद से दुनिया भर से लोग पीड़ितों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं. इसी दिशा में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भी मदद के लिए आगे आए हैं.

sunny leony

भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आई एक्ट्रेस सनी लियोनी 

सनी लियोन ने फैसला किया है कि वह तुर्की और सीरिया के भूकंप पीड़ित लोगों की मदद के लिए अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की February Month की कमाई का 10 फ़ीसदी हिस्सा दान करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाए और बचे हुए लोगों को फिर से जिंदगी की शुरुआत करने में सभी अहम योगदान दे . सनी और बेबर उन एनजीओस को डोनेट करेंगे, जो तुर्की और सीरिया भूकंप से तबाह हुए इलाकों में सहायता और बचाव का काम कर रहे हैं.

अब तक हजारों लोगों की हो चुकी है मौत 

सनी लियोन ने बाकी लोगों से भी अपील की है कि वह जितना हो सके तुर्की और सीरिया में भूकंप पीड़ितों की मदद करें. इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने भूकंप प्रभावित लोगों की मदद की अपील की थी. सीरिया और तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, करीब 12 दिनों के बाद भी वहां राहत और बचाव का काम जारी रहा. किर्गिस्तान के एक विदेशी खोज दल ने 49 साल समीर मोहम्मद अकार, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रागड़ा अक्कार और 12 वर्षीय बेटे को दक्षिणी तुर्की के अंताक्य में एक इमारत के मलबे से निकाला. उन लोगों को अस्पताल में ले जाया गया,  हालांकि बाद में बच्चे की मौत हो गई. तुर्की मे मरने वालों का आंकड़ा 40 हजार को पार कर चुका है और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 43000 के पार पहुंच चुकी है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे