चंडीगढ़

BPL Ration Card: बाइक वालों के लिए बड़ी राहत, अब चार पहिया वाहन वालों के ही कटेंगे BPL राशन कार्ड

चंडीगढ़ :- परिवार पहचान पत्र में ज्यादा आय की वजह से काफी लोगों के BPL Ration Card काटे जा रहे हैं. वही पिछले कुछ दिनों से परिवार पहचान पत्र में LMV की वजह से राशन कटने के मैसेज भेजे जा रहे हैं. एलएमवी यानी लाइट मोटर व्हीकल में मोटरसाइकिल, कार सहित अन्य व्हीकल आते हैं, लेकिन अब क्रीड विभाग की तरफ से इस बारे में अतिरिक्त जानकारी दी गई है. क्रीड विभाग की मानें तो LMV में केवल चार पहिया वाहन रखने वालों के ही BPL राशन कार्ड काटे जा रहे हैं. इससे बीपीएल राशन कार्ड धारकों को काफी राहत मिलने वाली है.

cm 1

दोपहिया वाहन मालिकों के नहीं कटेंगे राशन कार्ड  

लगभग एक महीना पहले परिवार पहचान पत्रों में राशन कार्ड कटने की ग्रीवेंस लगाए जाने पर LMV होने के मैसेज आने शुरू हो गए थे. अब विभाग की तरफ से इस मामले को क्लियर करते हुए बता दिया गया है कि LMV के तहत कौन-कौन से वाहन आते हैं और किन- किन लोगों के Rasan Card काटे जा रहे हैं. Last Week क्रीड विभाग के उच्च अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी. इस बैठक के दौरान बात को स्पष्ट कर दिया गया था कि LMV के तहत केवल चार पहिया वाहन रखने वाले व्यक्तियों के राशन कार्ड काटे जाएंगे.

बिजली बिल में भी दी गई सरकार की तरफ से राहत 

वहीं दूसरी तरफ सरकार की तरफ से बिजली बिल को भी 9 हजार से बढ़ाकर सालाना 12000 रूपये की जाने की घोषणा की गई थी, परन्तु अभी तक भी इसे लागू नहीं किया गया है. परिवार पहचान पत्र में अब तक इससे संबंधित कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की गई है.  अभी तक उन व्यक्तियों के नाम शामिल नहीं हुए हैं, जिनके राशन कार्ड 9000 बिल की वजह से काटे गए थे. क्रीड अधिकारियों की मानें तो इस महीने के Last में जाकर अपडेशन का काम पूरा हो सकता है. तभी 12000 बिल वाले ऑप्शन शुरू होगा. पिछले तीन-चार दिनों से परिवार पहचान पत्र पोर्टल ठप का पड़ा हुआ है. Server भी अच्छे से काम नहीं कर रहा है. इसी वजह से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है.

लोगों को लगाने पड़ रहे हैं कार्यालय के चक्कर  

आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं. सभी लोग एडीसी कार्यालय में चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो गए हैं. कोई काम फिलहाल परिवार पहचान पत्र में नहीं हो रहा है.  ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. LMV ( Light Motor Vehicle) के तहत केवल चार पहिया वाहनों को ही शामिल किया गया है और इन्हीं लोगों के राशन कार्ड भी काटे जा रहे हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे