BPL Ration Card: हरियाणा में BPL राशन कार्ड से नाम कटने वाले परिवारों को बड़ी राहत, CM मनोहर लाल ने दोबारा नाम जोड़ने के दिए आदेश
चंडीगढ़ :- इस साल की शुरुआत मे ही हरियाणा राज्य में कई लाख लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए थे. इनमें से कुछ लोग ऐसे थे जिनके राशन कार्ड गलत तरीके से काटे गए, अर्थात वह Ration Card के लिए पात्र थे. अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. इसके तहत दोबारा से राशन कार्ड धारकों को List मे ऐड किया जा सकता है.

CM मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने कल करनाल से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएससी संचालकों से सीधा संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में वार्ड के लोगों को भी संबोधित किया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से जानकारी दी गई कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 12.5 लाख राशन कार्ड बनाए गए हैं. जिन लोगों के राशन कार्ड गलत तरीके से काटे गए हैं, उनको भी दोबारा से उसी श्रेणी में जोड़ा जा रहा है. वार्ड पार्षद व इलाके के मौजूद लोग List बनाकर एडीसी कार्यालय में दें, जिससे उन व्यक्तियों का नाम दोबारा से उस लिस्ट में शामिल किया जा सके.
CM ने की CSC संचालकों से बातचीत
साथ ही मुख्यमंत्री ने सीएससी संचालकों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों में राज्य सरकार की तरफ से डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में काफी कदम उठाए गए हैं. यह कदम लोगों के लिए कारगर भी सिद्ध हो रहे हैं. ई- गवर्नेंस से सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से आम जनमानस को उनके घर द्वार पर ही सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इसमें कई और सेवाएं भी जोड़ी जाएंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने CSC संचालकों से उनके अनुभवों को भी जाना. उन्होंने कहा कि सीएससी सरकार व जनता के बीच की अहम कडी है.

