Haryana News

हरियाणा में इन परिवारों के BPL राशन कार्ड कटने हुए शुरू, मोबाइल पर भेजे जा रहे है मैसेज

चंडीगढ़ :- अगर आप भी BPL राशन कार्ड धारक हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हरियाणा सरकार ने राशन कार्ड धारकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दिशा में कई बड़े और अहम कदम उठाए गए हैं।

ration depot

इन लोगों के कटेंगे BPL राशन कार्ड

सरकार ने कुछ लोगों के राशन कार्ड भी काटने शुरू कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से जल्द ही लोगों के BPL राशन कार्ड काटने की तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से यह कार्रवाई उन उपभोक्ताओं के खिलाफ की जा रही है जिनका बिजली बिल 20 हजार रुपये या इससे ज्यादा आता है।

आने लगे मैसेज

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं को मैसेज मिलने शुरू हो गए हैं। लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि सरकार की ओर से सिर्फ इन्हीं लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं या इसमें कुछ और मापदंड भी शामिल किए गए हैं। आपको बता दें कि सरकार की ओर से BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है। इसके जरिए गरीब लोगों को कम खर्च में सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में जो लोग गलत तरीके से इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, वे इस योजना के लिए अपात्र हैं। अब सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे