चंडीगढ़नौकरी

Haryana CET Exam Update: हरियाणा CET के अभ्यर्थियों का डाटा वेरिफिकेशन हुआ पूरा, इस दिन जारी होगा एग्जाम का शेड्यूल

पंचकूला, Haryana CET Exam Update :- आयोग की तरफ से CET का परिणाम जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट में Correction का वक़्त दिया गया था. इसके बाद आयोग ने सभी शिकायतों और सुझावों के आधार पर डाटा को ठीक कर लिया है. आयोग का कहना है कि डाटा अपडेट के दौरान सामने आया है कि अधिकतर गलतियों के लिए उम्मीदवार ही खुद जिम्मेदार है.

HSSC

ग्रुप सी के लिए Claim किये ग्रुप डी के अनुभव के अंक 

एप्लीकेशन Form लापरवाही बरतने से ऐसा हुआ है. आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सैकड़ों उम्मीदवार तो ऐसे है जिन्होंने अपना Gender ही गलत भर दिया है. उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि उनके पास एक महिला उम्मीदवार शिकायत लेकर आई कि मेरा CET स्कोर ज्यादा है फिर भी PMT के लिए Shortlist नहीं की गई. आयोग ने जांच में देखा कि उम्मीदवार ने महिला वार्डर की जगह फार्म में पुरूष वार्डर दर्शाया गया था. HSSC चेयरमैन ने बताया कि हजारों आवेदकों ने C ग्रुप के पद के लिए D श्रेणी के अनुभव के अंक Claim किए थे.

PPP से डाटा मिलान के बाद अब हो चुका है सब ठीक 

ऐसे सभी उम्मीदवारों के अंक हटा दिए गये है. इसी प्रकार प्राइवेट कंपनियों के Experience को भी अस्वीकार कर दिया गया है व दूसरे राज्यों एवं केन्द्रीय सरकार के अनुभव को केवल विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप माना गया है. Father Less के लिए गलत अंक भी हटा दिए गए हैं. PPP से डाटा मिलाकर सब ठीक कर लिया गया है. ज्यादातर गलतियां एक्स सर्विस मैन को लेकर थी. उनको उनकी Parental Category के साथ- साथ एक्स सर्विस मैन की श्रेणी में भी डाल दिया गया था. इसी प्रकार डीईएसएम, डीएफएफ, पीडब्ल्यूडी आदि श्रेणियों को भी सही कर लिया गया है.

फिर से आएगी PMT List

उन सब उम्मीदवारों का डाटा ठीक किया गया है, जिन्होंने अपने सामाजिक आर्थिक मापदंड के अंक समय रहते वापस ले लिए थे. अब आयोग ने किसी भी क्लेम को मान्य नहीं किया है. अध्यक्ष ने बताया कि PMT एवं कुछ श्रेणियों के लिए जारी की गई शॉर्ट-लिस्ट सूची अब Change होकर आएगी. बदले हुए डाटा के अनुसार उम्मीदवार के वर्तमान CET स्कोर के बारे में बताया जाएगा. ऐसे किसी भी उम्मीदवार का दावा स्वीकार नहीं किया गया, जिन्होंने आवेदन करते वक़्त अपनी जरूरी योग्यताओं के सर्टिफिकेट Upload नहीं किये.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे