Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री खट्टर की अचानक इमरजेंसी मीटिंग, आनन- फानन में सारे कार्यक्रम किए रद्द
चंडीगढ़ :- हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है. इस वजह से खट्टर सरकार भी काफी अलर्ट मोड़ पर आ गई है. बता दे कि भारी बारिश की वजह से सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. इसी के साथ- साथ हरियाणा सिविल सचिवालय में इमरजेंसी Meeting भी बुलाई गई है. इस मीटिंग में पूरे प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की जा सकती है. इस मीटिंग में रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट, गृह विभाग, अर्बन लोकल बॉडी और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया गया है. CM मनोहर लाल खट्टर इन्हीं के साथ मीटिंग करने वाले हैं.

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
मीटिंग में सीएम की तरफ से बारिश की वजह से राज्य के 22 जिलों का हाल जाना जाएगा. मीटिंग के समाप्त होते ही डीसी के साथ Video कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की जाएगी. कुछ जिले ऐसे हैं, जहां पर नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है और जिस वजह से अब फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है. CM की तरफ से कल देर शाम भी जलस्तर का जायजा लिया गया था. 2 दिनों की बारिश के बाद कौशल्या डैम के पानी का Level काफी बढ़ चुका है.
16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
कौशल्या डैम का गेट खोलकर 4000 क्यूसेक पानी तो निकाला जा चुका है. अभी भी जलस्तर काफी ऊपर बना हुआ है. वही सीएम की तरफ से जानकारी दी गई थी कि हथिनी कुंड बैराज पर 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. हरियाणा में पिछले 3 दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिस वजह से पूरे प्रदेश में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. आज भी हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश का Alert जारी किया गया है. प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से 4 नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है. पिछले 9 घंटे में रिकॉर्ड 38.9 MM बारिश हो चुकी है.

