चंडीगढ़

CM Khattar Birthday: जन्म दिन के मौके पर मुख्यमंत्री खट्टर का बेरोजगारों को तोहफा, कौशल रोजगार निगम के तहत दी बम्पर नौकरियों की सौगात

चंडीगढ़,CM Khattar Birthday :- आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन है. मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन एक खास अंदाज में मनाया. सीएम मनोहर लाल खट्टर की तरफ से युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया गया. हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से एक क्लिक पर ही 896 युवाओं को जॉब के ऑफर भेजे गए. इसके साथ ही हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को 2 करोड रुपए की धनराशि देने की भी घोषणा की गई. सीएम ने कहा कि यह राशि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से अनाथ बच्चों के कल्याण पर खर्च करने के लिए दी जा रही है.

cm

अलग अंदाज में मनाया सीएम ने अपना जन्मदिन 

आज CM ने संत महात्माओं के साथ अपने निवास संत कबीर कुटीर पर हवन यज्ञ किया और पूर्ण आहुति देते हुए पर्यावरण स्वच्छता का संदेश दिया. समस्त हरियाणा वासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की, इस दौरान उन्होंने कहा कि समस्त हरियाणा मेरा परिवार है और प्रत्येक हरियाणा वासी को मेरा जीवन समर्पित है. मैं हमेशा से ही जनता की सेवा करते आया हूं, आगे भी ऐसा करता रहूंगा. राज्य सरकार की तरफ से पारदर्शी तरीके से सरकारी भर्तियां की जा रही है. HKRNL के जरिए दी जाने वाली नौकरियों में भी पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. आज भेजे गए Job Offer’s से 136 फायरमैन, 117 एनालिस्ट एसोसिएट, 86 ई-आरवी ड्राइवर आदि अन्य शामिल हैं.

सीएम के साथ यह सभी रहे मौजूद 

अब तक एचकेआरएनएल के जरिए लगभग 6300 से ज्यादा व्यक्तियों को रोजगार दिया जा चुका है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल,अलवर के सांसद बाबा बालक नाथ, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस देसी, कपीलपुरी महाराज, संत मनदीप दास, महंत चरण दास सहित कई वरिष्ठ संतसमाज एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ आदि मौजूद रहे.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे