Haryana News

Haryana Police News: हरियाणा पुलिस कर्मचारियों के लिए CM मनोहर लाल ने खोला पिटारा, अब हर महीने वेतन के साथ मिलेंगे 3000 रूपए

चंडीगढ़ :-  हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों (Haryana Police News) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सीएम मनोहर लाल खट्टर की तरफ से पुलिस कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है. बता दे कि अब प्रदेश के सभी पुलिस कर्मचारियों को पुलिस थानों में तैनात कर्मचारियों के बराबर ही 1 महीने में अधिकतम 20 दिनों का भत्ता दिया जाएगा. इसके साथ ही कॉन्स्टेबल व हेड कॉन्स्टेबल को 200 रूपये व एएसआई को 250 रूपये और एसआई को 300 रूपये इंस्पेक्टर को 400 रूपये मोबाइल भत्ते के रूप में भी दिए जाएंगे.

cm

सीएम मनोहर लाल खट्टर की बड़ी घोषणा  

पुलिस स्टेशनों में तैनात मुंशी को अतिथि सत्कार के लिए हर महीने 3000 रूपये दिए जाएंगे. CM मनोहर लाल खट्टर की तरफ से की गई घोषणाओं का लाभ करीब 50000 पुलिसकर्मियों को मिलेगा. यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से कल पंचकूला में एक संवाद के सत्र के दौरान की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री एसएचओ, सीआईए प्रभारी, थाना मुंशी व राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो समेत विभिन्न पुलिस इकाइयों को संबोधित कर रहे थे.

पुलिस के प्रतीक चिन्ह का किया अनावरण 

यह देश में पहली बार है, जब किसी मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं के मुद्दे पर सीधे 411 थानों के 1200 से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों को नशे की रोकथाम के लिए संवाद किया. वही मौके पर ही नशे के खिलाफ टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की गई. सीएम ने प्रहरी ऐप लॉन्च किया. उन्होंने हरियाणा पुलिस के प्रतीक चिन्ह का अनावरण कर डीजीपी पीके अग्रवाल की वर्दी पर भी उसे सुशोभित किया.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे