Haryana News

त्रिपुरा के पूर्व CM को भाया हरियाणा, बोले- हरियाणा का पशुधन किसान और जवान नंबर वन

त्रिपुरा :- हरियाणा के किसानो और पशुपालको ने पूरे  देश में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है. आज हरियाणा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, फिर बात चाहे कृषि की हो या पशुपालन की हो. Saturday से दादरी जिले में तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आगाज हुआ. प्रदर्शनी के पहले दिन हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और त्रिपुरा के पूर्व CM एवं BJP प्रभारी विप्लब देव ने शिरकत की और प्रदर्शनी का शुभारंभ किया.

tripura cm

गो संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयत्न से 

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदर्शनी के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पशुधन खासकर गो संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है. गो संवर्धन के लिए सरकार ने अबकी बार 10 गुना Budget बढ़ाया है. इस प्रदर्शनी में करीब 5000 से अधिक लोग शिरकत करने पहुंचे. तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान पहले दिन पशुपालक करीब 1000 से अधिक पशुओं जैसे घोड़े, गाय, भैंस, सांड, झोटे, बकरी और ऊंट आदि को लेकर प्रदर्शनी में पहुंचे.

कृषि और पशुधन में हरियाणा नंबर वन- विप्लब देव  

प्रदर्शनी के दौरान BJP प्रभारी विप्लब देव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा का पशुधन, किसान और जवान देश में नंबर वन है. आज किसान खेतों में काम करने के साथ- साथ पशुधन पाल रहे हैं, और देश में दूध की आपूर्ति कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता लगभग 420 ग्राम  है, जबकि हरियाणा में प्रति व्यक्ति 1 लीटर से अधिक Milk का उत्पादन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा खेती और पशुधन के मामले में काफी पीछे है, जबकि हरियाणा पशुधन और खेती में नंबर वन पर है. यहां के युवा दूध- दही खाकर दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए बड़ी संख्या मे सेना में भर्ती होते है.

प्रदर्शनी के दूसरे दिन बंडारू दत्तात्रेय करेंगे शिरकत 

तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान 11 मार्च अर्थात प्रदर्शनी के पहले दिन त्रिपुरा के CM विप्लब देव ने प्रदर्शनी में शिरकत की जबकि प्रदर्शनी के दूसरे दिन या Sunday को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शिरकत करेंगे. वहीं प्रदर्शनी के अंतिम दिन अर्थात 13 मार्च को CM मनोहर लाल खट्टर शिरकत करेंगे. चरखी दादरी जिले में पशु चिकित्सा के करीब 34 में से 14 पद खाली हैं जिन्हें जल्द भरा जाएगा. वही गाय सीमन की कीमत ₹400 से घटाकर ₹100 की जाएगी. इसके अलावा पशुपालकों को पशुओं का बीमा कराने में आ रही समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे