नई दिल्ली

शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे, PM Modi बोले- यह विकसित भारत की तस्वीर

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार देश में यातायात सुविधाओ को बढ़ाने के लिए निरंतर सड़कों और एक्सप्रेसवे के निर्माण जैसे कार्य कर रही है. सरकार का मानना है कि देश के विकास के लिए सबसे पहले सड़कों का विकास होना जरूरी है. सड़कों का विकास होगा तो देश में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, और लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे. 12 फरवरी 2023 Sunday को PM नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के सबसे बड़े Express- way के पहले चरण का उद्घाटन किया.

road 2

यातायात परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत 

PM नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों से देश की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य रूप से निवेश कर रही है. फिलहाल सरकार राजस्थान में बड़ा निवेश करने जा रही है. रविवार को PM नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, और दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस- वे के दिल्ली- दौसा- लालसोट खंड का उद्घाटन किया. सरकार देश को विकासशील बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

10 लाख करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समर्पित 

PM नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के दौसा में 8 लेन वाला दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे देश को समर्पित किया. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वे देश की पुरानी तस्वीर को बदलकर इसे भव्य तस्वीर में विकसित करेंगे. इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने इस वर्ष के बजट में 10 लाख करोड़ की व्यवस्था सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए की है, जोकि वर्ष 2014 की तुलना में 5 गुना ज्यादा है. इस एक्सप्रेस- वे के निर्माण से विभिन्न राज्य एक दूसरे के साथ जुड़ेंगे और यातायात आवागमन में सुविधा होगी.

दौसा में राष्ट्रीय सड़क योजना का किया निरीक्षण 

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहे. इसके अलावा नरेंद्र मोदी ने दौसा में राष्ट्रीय सड़क परियोजना प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया. PM ने बताया कि वे देश को प्रगतिशील बनाने के लिए समय- समय पर आधुनिक सड़के, Airport, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन संबंधित निर्माण कार्य और मरम्मत कार्य करवाते रहते हैं. दिल्ली- मुंबई Express- way और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राजस्थान और देश की प्रगति के 2 मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाला निवेश उससे भी अधिक निवेश को Attract करता है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे