DA Hike Update: सरकारी कर्मचारियों के DA में इजाफा, अब इतने रूपए बढ़कर खाते में आएगी सैलरी
नई दिल्ली :- सरकारी कर्मचारी पिछले काफी वक्त से DA (Dearness Allowance ) में बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे थे. अतः अब सरकार की ओर से DA बढ़ोतरी कर दी गई है और वित्त मंत्री की तरफ से इसकी घोषणा भी कर दी गई है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को अपने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और Retired कर्मचारी के लिए महंगाई भत्ते ( DA ) में इजाफा करने की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए और Retired लोगों के लिए तीन फीसदी DA बढ़ाए जाने की घोषणा की है.

Dearness Allowance
वित्त वर्ष 2023 – 24 के लिए पश्चिम बंगाल राज्य का Budget बुधवार को राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के द्वारा राज्य विधानसभा में पेश किया गया था. आपको बता दें कि इस बार Budget के भाषण में नए व्यवसाय और विनिर्माण उद्योगों को समर्थन देने के उपाय सुझाए गए हैं. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने मार्च से 3 फीसदी DA बढ़ाए जाने का ऐलान भी किया है.
महंगाई भत्ता
आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर में राज्य सरकार के कर्मचारियों ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. कर्मचारियों का का कहना था की सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद से ममता बनर्जी ने उन्हें संशोधित महंगाई भत्ता नहीं दिया है
Start – Up
आपको बता दें कि Start – Up को लेकर भी इस बार पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से बड़ी घोषणा की गई है. अपने Budget में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने युवा उद्यमियों को 5 लाख रूपये तक का विस्तार करने के लिए 350 करोड़ रुपए के स्टार्टअप Fund की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बंगाल की SGDP 8.5 % तक बढ़ने का अनुमान है.
