Haryana News

Breaking News: एमरजेंसी मीटिंग में हरियाणा CM के निर्देश जारी- बेवजह घर से बाहर न निकले लोग, स्कूल होंगे बंद

चंडीगढ़:- आज हरियाणा के CM द्वारा एमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई थी. जिसके बाद सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है. सरकार ने भारी बारिश के चलते आम जनता को कहा है कि यदि जरूरत ना हो तो घर से बाहर कम ही निकले. गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया था.

cm

NDRF-SDRF की टीमों को बुलाया गया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि बारिश के चलते यदि जरूरत पड़ी तो स्कूलों को बंद किया जाएगा. सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि इमरजेंसी के हालात से निपटने के लिए NDRF-SDRF की टीमों को बुला लिया गया है. जो लोग राज्य के निचले इलाकों में फंसे है, उनको वहां से निकालने के किए प्रयास किए जा रहे हैं. आपातकालीन परिस्थियों के लिए लोगों के खाने और पीने के सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं. सरकार द्वारा बाढ़ हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 112, 0172-2545938 जारी किये हैं.

आम आदमी को नहीं होने दी जाएगी समस्या- CM

सीएम ने जिलों के सभी डीसी के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग शुरू कर दी है. बारिश के चलते उत्पन्न हुए हालातों पर सीएम ने जानकारी ली है. सीएम ने निर्देश दिए हैं कि आम नागरिक को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाए. इसके साथ ही निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने और खाने पीने की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा सुनिश्चित की जाए.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे