Delhi IGI Airport News: अप्रैल से दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर नहीं लगेगी लाइन, यह सिस्टम हो जाएगा शुरू
नई दिल्ली :- नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर हजारों यात्री प्रतिदिन विमान से सफर करते हैं. इस दौरान उन्हें विभिन्न टर्मिनल में लगने वाली भीड़ का सामना करना पड़ता है बड़ी- बड़ी लाइनों में लगकर Entry और बोर्डिंग करते हैं. वही IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और 3 से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है. अगले महीने से 2 और 3 टर्मिनल पर Entry और बोर्डिंग के लिए लंबी- लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा, अब यात्री चंद सेकंडो में Entry कर पाएंगे. क्योंकि इन दोनों टर्मिनल पर डिजियात्रा System पूरी तरह से लागू किया जा रहा है.

एयरपोर्ट पर लागू की जाएगी डीजीयात्रा
December 2022 में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डिजीयात्रा System की शुरुआत की थी. इस System के द्वारा फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से एयरपोर्ट पर Entry दी जाएगी. इस सिस्टम के लागू होने से यात्रियों को एंट्री करने के लिए लंबी- लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. जिससे यात्रियों के समय की बचत तो होगी ही, साथ ही उन्हें ज्यादा समय तक खड़े रहने से भी राहत मिलेगी.
मार्च के अंत तक कर दी जाएगी पूरी तरह लागू
बता दें कि March 2023 के अंत तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल Airport पर डिजियात्रा System पूरी तरह से लागू हो जाएगा. यात्रियों की यात्रा पहले की अपेक्षा काफी सुविधाजनक हो जाएगी और फेस रिकॉग्निशन के कारण यात्रियों की जांच में भी समय नहीं लगेगा. वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में डिजियात्रा शुरुआत की गई थी जबकि March 2023 तक यह पूर्ण रुप से लागू कर दिया जाएगा.
टर्मिनल 2 और 3 पर यात्रियों को होगी सुविधा
एयरपोर्ट संचालन कंपनी डेल (Del) के अनुसार IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और 3 में डिजियात्रा को पूरी तरह से Enable कर दिया जाएगा. फेस रिकॉग्निशन से यात्रियों का एंट्री और सिक्योरिटी जाँच में लगने वाले समय में करीब 25 मिनट की बचत होगी. वर्तमान समय में एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर करीब 2500 यात्री प्रतिदिन डिजियात्रा System का प्रयोग करते हैं. इस System के लागू होने से हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.

