नई दिल्ली

Delhi Metro Dance: दिल्ली मेट्रो में लड़की ने लगाए देसी ठुमके, वीडियो देख बोले लोग- बैन करो इनको

नई दिल्ली :- आए दिन Delhi Metro में लोगों के Reel बनाने और Dance करने के Video Viral होते रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की Delhi Metro Dance करती दिखाई दे रही है. आपको बता दे कि दिल्ली मेट्रो में कई ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें लोगों ने डांस किया, Reel बनाई तथा यात्रियों के साथ Prank किया.

delhi metro dance news

मेट्रो में देहाती डांस

मेट्रो में एक लड़की ने ‘दिल धड़के दर्द कलेजे में’ गाने पर डांस किया है तथा Caption में लिखा है ‘देहाती डांस’. इस वीडियो को kannu_Coffee girl इंस्टाग्राम यूजर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर लोगों की अलग – अलग प्रतिक्रियाएं आ रही है. कुछ लोग हंस रहे हैं तो वहीं कुछ लोग Metro में घुसने पर ही रोक लगाने की बात कह रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने इस डांस को देखकर लिखा लड़की ने डांस अच्छा किया है परंतु मंत्री के यात्रियों को शायद इसका डांस पसंद नहीं आ रहा है. सानिया नाम की एक यूजर ने लिखा – अब लोग Famous होने के लिए मेट्रो में डांस करने लगे हैं. एक ने लिखा – अब तो ऐसा लगता है कि मेट्रो सिर्फ डांस और Reel बनाने के लिए ही शुरू की गई थी. नव्या नाम की एक यूजर ने लिखा – मेट्रो में यात्रा के दौरान कोई बोर ना हो जाए इसके लिए अब डांस का भी इंतजाम कर दिया गया है.

डीएमआरसी ने पेट्रोलिंग बढ़ाई 

जानकारी के लिए आपको बता दे कि दिल्ली मेट्रो में बैठकर बीड़ी पीते एक Uncle का वीडियो पहले ही Viral हो चुका है. मेट्रो में बीड़ी पीने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कहा था कि -अब बस यही देखना बाकी रह गया था. DMRC की तरफ से इस पर कहा गया था कि हम Patrolling बढ़ा रहे हैं तथा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे