नई दिल्ली
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन अब पकड़ेगी रफ्तार, जल्द शुरू होगा यहाँ रुका हुआ काम
नई दिल्ली :- दिल्ली की गोल्डन लाइन पर तेजी से काम होने जा रहा है. मेट्रों परियोजना में खानपुर रेड लाइट से हमदर्द टी-प्वाइंट तक ढाई किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर तैयार किया जा रहा है. दिल्ल मेट्रो की गोल्डन लाइन (एरोसिटी से तुगलकाबाद) का काम अब तेजी पकड़ने वाला है. साकेत से तुगलकाबाद तक बन रही इस 23.622 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का एक बड़ा हिस्सा भूमिगत है, जबकि 4.279 किलोमीटर ट्रैक एलिवेटेड होगा. इस परियोजना में खानपुर रेड लाइट से हमदर्द टी-प्वाइंट तक ढाई किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर भी तैयार किया जा रहा है, जो मेट्रो ट्रैक के ठीक नीचे होगा.


