नई दिल्ली

Delhi Metro Timing: होली के दिन Delhi Metro का बदला समय, अब दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली :- 7 व 8 मार्च को देशभर में होली का त्योंहार बनाया जाएगा. इस दिन लोग बड़े स्तर पर रंगो से खेलने के साथ- साथ शराब, मांस मदिरा का भी सेवन करते हैं. वही Holi के त्योहार पर लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर आना जाना लगा रहता है. वही DMRC ने होली वाले दिन Metro की रनिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है, यदि आप भी 8 March को Metro से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर अच्छे से पढ़ ले.

metro 4

सुबह से दोपहर बंद रहेगी Metro 

दिल्ली मेट्रो के अनुसार होली पर्व की वजह से 8 March बुधवार को Delhi मेट्रो सेवा सुबह से लेकर दोपहर तक बंद रहेगी, और दोपहर बाद 2:30 बजे से चलनी शुरू होगी. इसके अलावा रैपिड Metro और एयरपोर्ट Express लाइन भी दोपहर 2:30 बजे से ही चलनी शुरू होगी. त्योहार की वजह से हजारों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा कर रहे हैं वही वृंदावन में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जिस वजह से स्टेशनो पर बहुत भारी- भीड़ लगी हुई है. होली वाले दिन दिल्ली Metro सुबह से दोपहर तक बंद रहेगी.

DTC बसों की सेवाएं रहेंगी पूरे दिन चालू  

DMRC एक नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि 8 मार्च को सुबह से शाम तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी. दोपहर 2:30 से बजे Metro सेवा और मेट्रो फीडर बस सेवाएं शुरू की जाएगी. हालांकि DTC बसों की सेवाएं दिल्लीवासियों को पूरे दिन मिलेगी. होली पर्व को लेकर दिल्ली पुलिस पहले से ही Alert हो गई है, जगह जगह पर पुलिस तैनात की गई है, ताकि होली के पर्व पर किसी प्रकार का कोई लड़ाई- झगड़ा ना हो. 6 March को UP के वृंदावन में सैकड़ों की संख्या में विधवाएं रंगों का त्योहार बना रही है. UP के गोपीनाथ मंदिर के प्रांगण में इसका आयोजन किया जा रहा था.

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए जारी किए निर्देश

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने भी Holi पर्व के चलते कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि Holi के पर्व पर लोग शराब का अधिक सेवन करते हैं. जिसके चलते पुलिस ने आदेश दिया कि कोई भी नागरिक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी. Holi के पर्व पर होने वाले वाहन दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ये आदेश दिए है. नशेड़ियो पर नज़र रखने के लिए जगह जगह पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे