नई दिल्ली

Delhi News: दिल्ली NCR के लिए राहत बनी हल्की बारिश, आम जनता को मिला ये बड़ा फायदा

नई दिल्ली:-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि पिछले कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार को देखते हुए CAQM ने शुक्रवार को दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियों को हटा दिया है.

cold

 

अभी कुछ दिन पहले ही GRAP के चौथे चरण की पाबंदियों को हटाया गया था. हालांकि, GRAP- 2 की पाबंदियां जारी रहेगी.

GRAP 3 व 4 के तहत हटी यह पाबंदियां

  • दिल्ली- एनसीआर में स्कूल खोले जा सकेंगे.
  • सभी तरह के ट्रकों को दिल्ली में एंट्री मिलेगी.
  • BS- 4 डीजल और BS-3 पेट्रोल के वाहनों पर से प्रतिबंध हटा.
  • निर्माण कार्यों पर लगी रोक हट गई है, लेकिन धूल शमन के उपाय का सख्ती से पालन करना होगा.

GRAP- 2 में जारी रहेगी यह पाबंदियां

  • आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक इकाइयों में डीजल जनरेटर पर रोक.
  • एमरजेंसी सेवाओं में डीजल संचालित जनरेटर के चलाने पर छूट दी गई है.
  • CAQM ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम रहें.
  • अधिक से अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें, इसके लिए सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो के फेरे बढ़ाने के निर्देश.

झमाझम बारिश से सुधरे हालात

दिल्ली- एनसीआर में शुक्रवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे हवा की गुणवत्ता में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है. लोगों को खुली हवा में सांस लेना आसान हो गया है. पिछले कुछ दिनों में AQI भी सामान्य स्थिति में बना हुआ है. जिसके चलते पहले GRAP- 4 और कल GRAP- 3 की पाबंदियों से राजधानी के लोगों को राहत दी गई है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे