Haryana News

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कैथल को सौगात, डिजिटल लाइब्रेरी के लिए दिए 51 लाख रूपए

कैथल :- जाट शिक्षण संस्थान में दीनबंधु सर छोटूराम जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरकत करने पहुंचे. डिप्टी CM ने दीनबंधु सर छोटूराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया. इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल व कॉलेजों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. वही जाट शिक्षण संस्थान के प्रतिनिधियों ने डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी CM ने विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न घोषणाएं की.

dushant chautala 2

गांव में खोली जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी

डिप्टी CM ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि 25 सितम्बर को उन्होंने HPSC, UPSC और NEET की तैयारी करने वाले बच्चो को शिक्षा से संबंधित बेहतर माहौल प्रदान करने और ग्रामीण आचल में युवाओं को घर द्वार पर वर्तमान परिवेश के अनुसार शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूर्व PM चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर गांव बाछोद में Digital लाइब्रेरिया खोलने की महत्वपूर्ण परियोजना लागू की थी. इसके अलावा उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी और कोचिंग Center के लिए अपने कोटे से 51 लाख रुपए देने का भी ऐलान किया.

हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण हेतु डिप्टी CM देंगे 5 लाख रुपये

बुधवार को इस कार्यक्रम पर बोलते हुए डिप्टी CM ने कहा कि वे जाट शिक्षण संस्थान को नियमित NOC दिलवाने और शिक्षण- प्रशिक्षण में हरियाणवी लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु बनाए जाने वाले केंद्र के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे चौधरी देवीलाल और चौधरी छोटूराम द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि वे चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई जच्चा बच्चा योजना, बुढ़ापा पेंशन, काम के बदले अनाज जैसी योजनाएं देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य कर रही है.

टीक गांव के रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

इस कार्यक्रम के दौरान डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन रणधीर सिंह, JJP जिला अध्यक्ष धूप सिंह माजरा, एडवोकेट राजेंद्र, खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, विधायक ईश्वर सिंह उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम के दौरान जाट शिक्षण संस्थान से ही दुष्यंत चौटाला ने टीक गांव में 38 करोड़ 81 लाख रुपए की धनराशि से तैयार Railway ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया. यह पुल 748.34 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है. इस पुल के निर्माण से लोगों को फाटक पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे