Digvijay Chautala Arrested: दिग्विजय चौटाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- सरकार को औकात दिखाएंगे
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा में भाजपा के साथ मिलकर जननायक जनता पार्टी सरकार चला रही है. जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजस्थान पुलिस की तरफ से आज दिग्विजय चौटाला को गिरफ्तार कर लिया गया. बता दे कि दिग्विजय सिंह चौटाला जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हुए गिरफ्तार
वही राजस्थान सरकार की तरफ से नवंबर और दिसंबर के महीने में प्रस्तावित चुनाव को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी गई. वहीं दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में INSO के सदस्य छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. जब राजस्थान पुलिस की तरफ से दिग्विजय सिंह चौटाला को गिरफ्तार किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीतिया है. उन्होंने कहा कि वह राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को उसकी औकात दिखाकर रहेंगे.
सरकार को जल्द लेना होगा छात्र संघ चुनावों से संबंधित बड़ा फैसला
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर हम हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाल करवा सकते हैं, तो राजस्थान में क्यों नहीं करवाए जा सकते. छात्र हित में सरकार को जल्द से जल्द फैसला लेते हुए छात्रसंघ चुनावों के बारे में जानकारी देनी होगी. चोटाला ने कहा कि राजस्थान सरकार शिक्षा के मंदिरों को लगातार बंद करने का काम कर रही है. ऐसे जेल में डालकर उनके लक्ष्य को खत्म नहीं किया जा सकता, साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब भी वह जेल से बाहर आएंगे, सीएम अशोक गहलोत के घर का घेराव भी करेंगे.

