सपनों का घर बनाते समय बिल्कुल भी प्रयोग ना करे इस साइज का सरिया, नहीं तो 5 साल बाद भर- भराकर गिरेगा मकान
नई दिल्ली :- ज्यादातर लोगों को लगता है कि घर बनवाते समय यदि वो मोटे सरिए का इस्तेमाल करेंगे, तो मजबूती बढ़ जाएगी. हालांकि, नींव की जाली से लेकर पिलर, कॉलम और छत की ढलाई तक… हर एक जगह पर एक खास मोटाई वाले सरिए का इस्तेमाल ही घर की मजबूती के लिए उचित माना गया है. विशेषज्ञों की मानें तो, घर बनवाते समय जितना आवश्यक उसकी मजबूती का ख्याल रखना होता है, उससे कहीं ज्यादा आवश्यक ढांचे में लचीलापन का होना होता है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा मोटा सरिया भी आपके घर की मजबूती के लिहाज से हानिकारक हो सकता है. आज हम आपको इन्हीं बातों पर विशेष जानकारी देने वाले हैं.

पिछले एक दशक से कार्यरत, सिविल इंजीनियर सूरज निषाद बताते हैं कि किसी भी क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मिट्टी की जांच अनिवार्य रूप से करानी चाहिए. इससे जमीन के दलदली एवं सॉलिड होने की जानकारी मिलती है. जमीन की जांच के बाद उसकी संरचना के अनुसार फुटिंग एवं राफ्टिंग का काम पूरा किया जाता है. इससे नींव के लिए सतह तैयार होती है. अब फ्लोर के अनुसार, नींव की खुदाई का काम शुरू होता है.
एक मंजिल वाले घर का निर्माण
बकौल सूरज, यदि आप G+1 का कंस्ट्रक्शन काम करवा रहे हैं, और ग्राउंड के साथ एक मंजिल का निर्माण, तो उसके लिए नींव की लंबाई चौड़ाई एवं गहराई का माप 5/5/5 फीट होनी चाहिए. इसपर 10 mm की फूटिंग जाली, 8/10 या 10/10 का कॉलम, कॉलम पर 12mm के चार स्टील और 6 इंच की स्पेसिंग पर 6mm की रिंग्स का काम बेहतर माना जाता है.
दो मंजिल घर का निर्माण
यदि आप G+2 अर्थात ग्राउंड के साथ दो मंजिले मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं, तो नींव की लंबाई, चौड़ाई एवं गहराई का माप 6/5/6 फीट होनी चाहिए. इसपर 12mm की फूटिंग जाली, 12/10 का कॉलम, कॉलम पर 16 mm के चार स्टील, 12mm के दो स्टील और 6 इंच की स्पेसिंग पर 8 mm की रिंग्स का काम बेहतर माना जाता है.
तीन मंजिल घर का निर्माण
इसी प्रकार यदि आप G+3 यानी ग्राउंड के साथ तीन मंज़िल मकान का निर्माण करवा रहे हैं, तो इसके लिए नींव की लंबाई चौड़ाई एवं गहराई की माप 6/7/7 की होनी चाहिए. इसपर 12mm की डबल फूटिंग जाली, 12/15 की कॉलम, कॉलम पर 16 mm की चार और 12 mm की दो स्टील तथा 6 इंच की स्पेसिंग पर 8 mm की रिंग्स का काम बेहतर माना जाता है.
पांच मंजिल घर का निर्माण
ग्राउंड के साथ पांच मंजिल मकान के निर्माण के लिए नींव की लंबाई चौड़ाई और गहराई की माप 7/8/8 फीट, उसपर 12 से 16 mm की डबल जाली, 18/15 की कॉलम, कॉलम पर 16 mm की छह स्टील और 12 mm की दो स्टील, 6 इंच की स्पेसिंग पर 8 mm की रिंग का काम बेहतर माना जाता है. सूरज की मानें तो, फ्लोर चाहे को भी हो, छत की ढलाई के समय आपको कुछ खास पहलुओं पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. छत की स्लैब कास्टिंग में मिनिमम 8mm और मैक्सिमम 10 mm की स्टील, 6 इंच की स्पेसिंग पर मिनिमम 8, मैक्सिमम 10 mm की स्टील और स्लैब की मोटाई 4 से 6 इंच तक होनी चाहिए.

