फाइनेंस

EPFO News: इन लोगों को अब इस तरीके से EPFO से मिलेगा ज़्यादा पैसा, 26 जून तक करें आवेदन

नई दिल्ली :- एम्प्लाइज प्रोविडेंड फण्ड आर्गेनाइजेशन (EPFO) में उच्च पेंशन के लिए 26 June तक Apply कर सकते है. यानि की आज आवेदन करने का लास्ट दिन है. यदि EPS के सदस्य इस डेडलाइन तक आवेदन नहीं करते है तो वे उच्च पेंशन से वंचित हो सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि EPFO पहले ही इसकी Deadline को बढ़ा चुका है और अभी तक इसकी डेडलाइन बढ़ाने के बार में कोई जानकारी नहीं आई है.

paise 2

दो तरह के आवेदक कर सकते है Apply

Supreme Court ने 4 नवंबर, 2022 को एक फैसला सुनाया था जिसके अनुसार सिर्फ दो प्रकार के कर्मचारी ही ईपीएस की उच्च पेंशन के लिए आवेदन भेज सकते हैं. जिनमें वे लोग जो एक सितंबर 2014 को EPF और EPS के सदस्य बने हो और उसके बाद लगातार इन स्कीमों में हो, और दूसरे वें जों एक सितंबर, 2014 से पहले ईपीएस की उच्च पेंशन के लिए आवेदन भेज चुके है और उसे रिजेक्ट कर दिया था. EPFO ने जानकारी दी है कि योग्य कर्मचारियों को Apply करने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी.

ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है आवेदन 

जिनमें ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए यूएएन, पेंशन पेमेंट ऑर्डर, ईपीएफ खाते में वेतन सीमा से ऊपर किए गए Payment का प्रमाण पत्र शामिल होगा. यदि उनके पास पैरा 26(6) में आवश्यक Proof ना हो. आपको बता दें, यदि कर्मचारी EPS से जुड़ना चाहता है तो उसे ज्वाइंट Declaration फॉर्म देना होगा. हालांकि, उसकी Salary बेसिक वेतन से ज्यादा होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए आपको बताये गये दस्तावेजों को इकट्ठा करने के बाद मेंमर सेवा Portal पर जाना होगा. इसके पश्चात दिए गए फॉर्म को Fill करके आप आसानी से Online माध्यम के जरिये आवेदन कर पाएंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे