Haryana Driving License: हरियाणा में ऑनलाइन बनाए जा रहे है ड्राइविंग लाइसेंस, 45 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी उठा चुके लाभ
चंडीगढ़ :- हरियाणा परिवहन विभाग नागरिकों की सुविधाओ के लिए समय- समय पर नए- नए Rules लाता रहता है. हरियाणा का परिवहन अन्य राज्यों के परिवहन की अपेक्षा काफी बेहतरीन और आरामदायक है. हाल ही में हरियाणा परिवहन विभाग ने नागरिकों को Online Driving License देने और वाहन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने की पहल की है. आज के समय में अधिकतर कार्य Online माध्यम से ही किए जा रहे है. इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह योजना लागू की है.

Driving License और वाहन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
हरियाणा परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा 1 नवंबर 2022 को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन Online करने की सुविधा लागू की गई थी. अब तक कुल 47,802 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिसमें से 45,679 आवेदको को अनुमोदित किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि अब तक 22 तरह की सेवाओं को इससे जोड़ा जा चुका है. इससे संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को https:/vahan.parivahan.gov.in/vahanservice और https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं.
फेसलेस सेवाओं में की गई वृद्धि
परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि विभाग 22 फेसलेस सेवाओं को बढ़ाकर 35 करने की योजना बना रहा है. इन 22 तरह की फेसलेस सेवाओं में नया परमिट जारी करना, Permit का नवीनीकरण, स्वामित्व का हस्तांतरण, Address में बदलाव करना, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि, फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रतिलिपि, Permit की प्रतिलिपि जारी करना, फीस के बदले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट विवरण देखना, मोटर वाहन के अस्थाई रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना, मोबाइल नंबर अपडेट करवाना आदि शामिल किए गए हैं.
लाइसेंस से जुड़ी सभी जानकारी
इसके अलावा यदि लाइसेंस से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की बात की जाए तो इसमें लाइसेंस में Address परिवर्तन, लाइसेंस का प्रतिस्थापन, लाइसेंस का नवीनीकरण, लाइसेंस की प्रतिलिपि जारी करना, खतरनाक सामग्री को चलाने हेतु पृष्ठांकन, पहाड़ी इलाकों में चलाने के लिए पृष्ठांकन, लाइसेंस से वाहन की श्रेणी का समर्पण, लाइसेंस के सार का प्रावधान, अंतरराष्ट्रीय चालक Permit जारी करना आदि को शामिल किया गया है.

