जॉब डेस्क, ECHS Faridabad Jobs:- एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) फरीदाबाद की तरफ से अनेक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जा रही है इसलिए जो भी उम्मीदवार इन पदों (Faridabad Jobs) के लिए इच्छुक हैं वह अपने आवेदन भेज सकता है. महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के आवेदक अपना आवेदन भेज सकते हैं. यदि आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना आवेदन फॉर्म भारतीय डाक के जरिये पहुंचा सकते है. फिलहाल यह भर्ती संविदा आधार पर 1 साल के लिए की जा रही है लेकिन कार्य की संतुष्टि के अनुसार इसे बढाया जा सकता है.

| आवेदन शुरू होने की तारीख |
14 जुलाई 2023 |
| आवेदन शुरू होने की तारीख |
13 अगस्त 2023 |
| इंटरव्यू की तिथि |
22 अगस्त 2023 |
| इंटरव्यू का समय |
सुबह 10:00 बजे |
- किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है.
- इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी जबकि अधिकतम आयु सीमा 53 वर्ष होनी चाहिए.
- Age Relaxation: SC/ ST /OBC/PWD/ PH वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी दी जाएगी.
- महिला अटेंडेंट :- उम्मीदवारों को पढ़ना लिखना आता हो.
- ड्राइवर :- आठवीं पास या क्लास 1 ड्राइवर एम.टी (आर्म्ड फाॅर्सज)
- नर्सिंग असिस्टेंट :- जीएनएम डिप्लोमा/क्लास 1 कोर्स (आर्म्ड फाॅर्सज).
- लैब टेक्नीशियन :- बीएससी M. L. T. या 12 वीं विज्ञान तथा डीएमएलटी.
- इन पदों के लिए आवेदकों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजनें होंगे.
- सबसे पहले दिए गए लिंक को खोलें और सारी जानकारी प्राप्त करें.
- दिए गए लिंक द्वारा आवेदन फार्म डाउनलोड करें और उसमें संबंधित जानकारी भरें.
- सभी संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ लगाएं.
- एप्लीकेशन फार्म पर एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ अवश्य लिखें.
- भरे गए आवेदन फार्म को दिए गए पते OIC, Station HQ, ECHS Cell, Airforce Station, Dabua Colony, Faridabad 121005 [Hr] के पर डाक के माध्यम से पहुंचा दें.
- भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी उनके उपस्थित न होने पर सिविलियन नागरिकों को मौका मिलेगा.
- चुने गए उम्मीदवारों को फ़रीदाबाद (हरियाणा) में कार्य करना होगा.
- महिला अटेंडेंट : Rs: 16800/-
- ड्राइवर : Rs: 19700/-
- नर्सिंग असिस्टेंट/लैब टेक्नीशियन : Rs: 28100/-
उम्मीदवारों को यदि भर्ती से संबंधित कोई भी समस्या है तो वह ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.