नई दिल्ली

Bigg Boss जीतने के बाद Elvish Yadav नें CM मनोहर लाल से मुलाकात, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली, Elvish Yadav :- आज अधिकतर लोग Big Boss के फैन है. Bigg Boss ऐसा शो है जिसे सभी घरवाले एक साथ बैठकर देख सकते हैं. अबतक बिग बॉस के कई सीजन आ चुके हैं, परंतु अबकी बार JioCinema पर सबसे अधिक देखे जाने वाला और सबसे अधिक लोकप्रिय शो Bigg Boss बन गया है. बिग बॉस का यह शो 17 जून से 14 August तक TV पर प्रदर्शित किया गया, जिसे लोगों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया.

elivish yadav with cm

हरियाणा के एल्विश यादव रहे विजेता

Bigg Boss OTT 2 के इस शो में हरियाणा के एल्विश यादव विजेता रहे. आज हरियाणा के लड़के लड़कियां प्रदेश का नाम रोशन करने में लगे हुए है. YouTuber एल्विश यादव नें शो जीतकर वापस आने के बाद CM मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की. एल्विश यादव ने यह शो जीतकर इतिहास रच डाला और साथ ही एल्विश यह रियलिटी शो जीतने वाले पहले वाइल्ड Card प्रतियोगी बन गए.

CM नें दी बधाइयां 

CM मनोहर लाल ने एल्विश यादव के साथ एक फोटो ट्विटर पर डालते हुए लिखा कि “हरियाणा के युवाओं का दबदबा आज प्रत्येक क्षेत्र में जारी है, आज संत कबीर कुटीर (CM हॉउस) पर Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव से मुलाकात हुई.” शो जीतने पर उन्हें पूरे हरियाणा वासियो की तरह से ढेर सारी बधाइयां. ग्रैंड फिनाले में एल्विश यादव का मुकाबला अभिषेक मल्हन और मनीषा रानी से था जो क्रमशः पहले और दूसरे रनर अप रहे.

एल्विश नें रचा इतिहास 

बिग बॉस के इस सीजन में एल्विश यादव ने अपनी Performance के माध्यम से बड़े पैमाने पर प्रशंसंक जुटाए और बिग बॉस में जीत हासिल की. एल्विश यादव ने सह- प्रतियोगिताओ मे अविनाश सचदेव और बेबिका धुर्वे के साथ कई बार मुकाबला किया. इसके बाद वह पूजा भट्ट से भी जुड़े. सलमान खान ने भी एल्विश को लेकर कहा था कि अगर एल्विश यादव जीत जाता है तो नया इतिहास रच जाएगा और उनकी कहीं ये बात सच निकली.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे