फरीदाबाद न्यूज़

Faridabad News: फरीदाबाद में इस दुकान के समोसे है स्वाद में लाजवाब, महज 2 रूपए बिक्री से हुई थी शुरुआत

फरीदाबाद :- समोसे की खुशबू से लोग उसकी तरफ खिंचे चले आते हैं. समोसे का नाम आता है तो सभी के मुंह में पानी आ जाता है. आज हम आपको फरीदाबाद की एक बहुत ही प्रसिद्ध समोसे की दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं. Faridabad के बल्लभगढ़ के मोटे राम समोसे की दुकान पर चटपटे आलू से तैयार समोसे मिलते हैं. मोटे राजकुमार के समोसे इतने मशहूर तथा स्वादिष्ट होते है कि लोग दूर – दूर से उनसे समोसे लेने आते हैं.

samosa

30 से 40 साल पुरानी समोसे की दुकान

आपको बता दे की Faridabad के बल्लभगढ़ में बिचले बाजार में मोटे राम समोसे वाले की दुकान 30 से 40 साल पुरानी है. दुकान के मालिक अभिषेक गर्ग ने बताया कि यह काम सबसे पहले उनके दादाजी ने शुरू किया था. उसे समय उनके दादाजी 2 रूपये का एक समोसा बेचा करते थे और अब वह इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं. अब समोसे का Rate 15 रूपये हो चुका है और इसके साथ वह Bread पकोड़ा तथा इमरती भी बेचते हैं.

क्या है समोसे की विशेषता

दुकान के मालिक अभिषेक गर्ग ने बताया कि उनके समोसे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं तथा उन्हें मोटे राम समोसे वाले के नाम से जानते हैं. अपने समोसे के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हम अच्छी Quality के मसाले डालते हैं तथा खुद बैठकर समोसे को तैयार करते हैं.

प्रतिदिन 400 समोसे की बिक्री

अभिषेक गर्ग ने बताया कि उनकी दुकान पर प्रतिदिन 300 से लेकर 400 समोसे की बिक्री होती है. वह सुबह 11:00 से लेकर रात के 9:00 तक दुकान खोलते हैं. केवल इतना ही नहीं उन्होंने एक छोले भटूरे तथा कचोरी की दुकान भी खोली है, जिसमें वे सुबह  छोले – भटूरे तथा कचोरी का काम करते हैं. दिन के बाद वह समोसे बेचने का काम शुरू करते हैं. अभिषेक ने कहा कि उन्हें शहर वासियों का बहुत प्यार मिल रहा है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे