नई दिल्ली

किसान साथी गेंहू की फसल मे प्रयोग ये ट्रिक, कई क्विंटल बढ़ जाएगी गेहूं की पैदावार

नई दिल्ली :- गेहूं किसानों के लिए ये आराम और सावधानी का समय है. फसल तैयार होने की प्रकिया में है. गेहूं में निकल रही बाली में दाना बनने लगा है. जिन किसानों की गेंहू की बाली कमजोर दिखाई दे रही है, उन्हें उत्पादन कम होने की टेंशन सताने लगी है. ये समय विशेष सावधानी बरतने का है. जरा सी चूक किसानों को गहरा नुकसान पहुंचा सकती है. किसान भाई जरा सी सावधानी बरतकर बंपर उत्पादन हासिल कर सकते हैं. ऐसी सावधानियों से किसानों की आय दोगुनी हो सकती है. गेहूं किसानों के लिए कृषि एक्सपर्ट कुछ खास कदम उठाने की सलाह देते हैं.

mandi bajra

 

अपनाएं ये ट्रिक

अगर खेत में गेहूं की बाली निकलने लगी है तो किसान भाई संतुलित उर्वरकों और सुक्ष्म तत्वों का प्रयोग शुरू कर दें. इससे बाली में बनने वाले दाने मजबूत होंगे. गेंहू के दानों में चमक लाने के लिए किसान 0050 पोटाश को प्रति लीटर पानी के हिसाब से 3 से 4 ml मिलाकर के गेहूं की फसल पर छिड़काव कर दें. 0050 पोटाश लिक्विड और पाउडर फॉर्म दोनों में आता है.

छिड़काव का समय

ध्यान रहे कि छिड़काव शाम के समय करें. छिड़काव करने के बाद गेहूं की बाली मजबूत हो जाएगी. उसके दाने चमक उठेंगे और दानों की संख्या भी बढ़ जाएगी. दानों की संख्या बढ़ने का मतलब है गेहूं का उत्पादन भी बढ़ना. इसके साथ-साथ किसान भाई अपनी फसल में नमी बनाकर रखें क्योंकि फल बनते समय खेत में नमी रहना बहुत जरूरी है, जिससे उत्पादन अच्छा होगा. जिले के कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व प्रोफेसर डॉ. आईके कुशवाहा बताते हैं कि जनपद सहारनपुर में इस बार गेहूं की फसल काफी अच्छी दिखाई दे रही है. गेहूं बोए ढाई महीने से अधिक का समय हो चुका है. बाली बनने लगी है. चूंकि बाली नीचे से बनकर आती है इसलिए अगर किसान भाई संतुलित उर्वरकों और सूक्ष्म तत्वों का प्रयोग कर दें तो दानों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे