फरीदाबाद न्यूज़

फूलों की खेती क़र किसान हो रहे मालामाल, सरकार भी दे रही है 70% सब्सिडी

फरीदाबाद :- यदि आप भी इन दिनों अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको हरियाणा के फरीदाबाद जिले के किसानो के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आज लाखों रुपए कमा रहे हैं.फरीदाबाद जिले के फतेहपुर बिल्लोच गांव के किसान गेंदो के फूलों की खेती करके अच्छा खासा पैसा कमा रहे है.

fool ki kheti

गेंदे के फूलों की खेती करके किसान कमा रहे हैं अच्छा मुनाफा

किसानो की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि फूलों की खेती करने में 15 हजार से 20 हजार रुपये का खर्च आता है और वह एक एकड़ हिस्से में खेती कर पाते हैं. इस खेती के जरिए वह सालाना 1 लाख से डेढ़ लाख रुपए तक का मुनाफा कमा रहे है. किसान भी काफी कुछ दिखाई दे रही है. वहीं सरकार की तरफ से भी अब फूलों की खेती पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. जिससे किसानों की लागत और कम हो जाती है और वह अच्छा खासा मुनाफा कमाने में भी कामयाब हो जाता है.

लागत भी आती है कम 

फूलों की खेती के लिए ज्यादा पानी की भी आवश्यकता नहीं होती. वहीं इसके विपरीत, यदि किसान धान और गेहूं की खेती करते हैं, तो उन्हें ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है जिस वजह से उनका मुनाफा भी काफी कम हो जाता है. गेंदे के फूलों की शादी विवाह में डिमांड काफी बढ़ जाती है. पहले जहां गेंदे के फूल 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे.अब उनकी कीमत 90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे