नई दिल्ली

किसान का बेटा रातोंरात बना करोड़पति, सुबह तक खाते में आए 1 करोड़

नई दिल्ली :- छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पत्थलगांव के एक किसान के बेटे जगन्नाथ सिंह सिदार ने ड्रीम इलेवन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म पर 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया. आदिवासी समाज के जगन्नाथ को यह शानदार सफलता उन्हें 23 मार्च को न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में मिली, जिसमें उन्होंने अपनी क्रिकेट समझ और रणनीति के दम पर टीम बनाई थी. जगन्नाथ ने अपनी ड्रीम इलेवन टीम में जे. डफी को कप्तान और एच. राउफ को वाइस-कप्तान बनाया था. उनकी टीम ने कुल 1138 पॉइंट हासिल किए, जिससे वह टॉप पर पहुंच गए और उन्हें एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीतने का मौका मिला.

FotoJet 2025 03 27T111554.344

गांव में खुशी की लहर

गोढ़ीकलां गांव निवासी जगन्नाथ की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ जमा हो गई है. लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और जगन्नाथ की कामयाबी पर गर्व कर रहे हैं. जगन्नाथ ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने खाते से 7 लाख रुपये विड्रॉ कर लिए हैं और धीरे-धीरे बाकी पैसे भी आ रहे हैं. जीत की खुशी के साथ उन्होंने अपने भविष्य की योजनाएं भी साझा की.

उन्होंने कहा कि हमारे कच्चे घर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान पास हुआ था, जिसे अब हम और बड़ा और पक्का बनाएंगे. मेरे पिता जी का अच्छे से इलाज करवाएंगे और खेती के लिए एक ट्रैक्टर खरीदेंगे, ताकि हमारी खेती आसान हो सके. जगन्नाथ की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, क्रिकेट की समझ, और सही निर्णय से किस्मत भी चमक सकती है. उन्होंने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे इतना बड़ा मौका मिलेगा. यह जीत मेरे और मेरे परिवार के लिए सपने पूरे करने जैसी है.

अब गांव के और लोग आजमाएंगे किस्मत

जगन्नाथ की यह जीत गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है. अब गांव के लोग भी ड्रीम इलेवन में अपनी किस्मत आजमाने की बातें कर रहे हैं. यह घटना साबित करती है कि छोटे गांवों से भी बड़े सपने देखे जा सकते हैं और उन्हें पूरा किया जा सकता है. जगन्नाथ एक किसान के बेटे हैं, ऐसे में एक करोड़ रुपए जीतना उनके लिए पूरी जिंदगी संवारने जैसी है.

ऐसे में इन पैसों का उपयोग जगन्नाथ खेती किसानी समेत घर बनाने में उपयोग करेंगे, जिससे कि उनकी जिंदगी संवर जाए. हालांकि dream11 फैंटेसी लीग में जीतना बड़ा कठिन होता है. करोड़ों लोग इस dream11 में अपनी किस्मत आजमाते हैं , ऐसे में पहला स्थान हासिल कर एक करोड़ रुपए जीतना एक सपने जैसा है.

 

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे