FD Interest Hike: Bank FD कराने वाले ग्राहकों की हुई मौज, इस बड़े सरकारी बैंक ने कर दिया ये ऐलान
नई दिल्ली, Bank FD :- आज हर कोई चाहता है कि वह एक बार पैसे निवेश करके घर बैठे मुनाफा कमाएं, तो अब आपकी यह इच्छा भी समझो पूरी हो गई. अगर आप भी बैंक में FD कराने की सोच रहे हैं, और आपको समझ नहीं आ रहा कि आप किस बैंक में एफडी करवाएं, तो बता दे कि आपके लिए सरकारी बैंकों में एफडी करवाना बेहद फायदेमंद रहने वाला है. हाल ही में सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है. सरकारी बैंकों में FD कराना आज भी Saving का बेस्ट ऑप्शन माना जाता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने हाल ही मे अपनी बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिसकी अवधि कुल 399 दिनों की है. 12 May से Bank की नई ब्याज दरें लागू हो गई है. बैंक ने 2 करोड रुपए से कम की FD पर Bank ग्राहकों को 7.05 फ़ीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. Bank ने ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. Bank बड़ौदा तिरंगा प्लस Deposit योजना का भी काफी फायदा दे रहा है.
सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरे
- 7 से 45 दिन की FD- 3 फ़ीसदी
- 40 से 180 दिन की FD- 4.5 फीसदी
- 181 से 210 दिन की FD- 4.5 फीसदी
- 211 दिन या इससे कम की FD- 5.75 फीसदी
- 1 से 2 वर्ष की FD- 6.75 फीसदी
सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें
- 7 से 45 दिन की FD- 3.5 फीसदी
- 46 से 180 दिन की FD- 5 फ़ीसदी
- 181 से 210 दिन की FD- 5.75 फीसदी
- 211 दिन या उससे कम की FD- 6.25 फीसदी
- 1 से 2 वर्ष के लिए FD- 7.25 फीसदी
अलग- अलग राशि पर अलग- अलग ब्याज दर वृद्धि
इनके अलावा यदि आप लोग 2 वर्ष से 3 वर्ष तक की एफडी करवाते हैं तो सामान्य नागरिकों को 7.05 फ़ीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फ़ीसदी तक ब्याज मिल रहा है. वहीं 5 वर्ष से अधिक अवधि की एफडी करवाते हैं तो सामान्य नागरिकों को 6.5 फ़ीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50 फ़ीसदी की दर से ब्याज मिलता है. वहीं अगर आप 10 वर्ष से अधिक की FD करवाते हैं तो सामान्य नागरिकों को इस पर 6.25 फ़ीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा.
