फाइनेंस

FD Interest Rate: इन बैंको ने कर दी मौज, FD पर दे रहे है 9% का ब्याज

नई दिल्ली :- आज के मौजूदा युग में लोगों के पास इन्वेस्टमेंट के कई सारे विकल्प मौजूद है. हर व्यक्ति अपनी सहूलियत के हिसाब से ही इन विकल्पों का चयन करता है. कुछ इन्वेस्टमेंट ऐसे होते हैं जिनमें रिस्क काफी ज्यादा होता है, तो कुछ इन्वेस्टमेंट काफी सुरक्षित होते हैं. अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश करना पसंद करते हैं, इसीलिए वह FD में पैसा इन्वेस्ट करते हैं. इसके विपरीत, कुछ लोग शेयर बाजार में पैसे इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं. जहां जोखिम भी ज्यादा होता है. मौजूदा समय में अधिकतर लोग फिक्स डिपाजिट में निवेश करना पसंद करते हैं.

paise 1

एफडी में निवेश करना माना जाता है काफी सुरक्षित 

फिक्स डिपाजिट को स्टॉक, एसआईपी, म्यूचुअल फंड जैसे इक्विटी में निवेश करने की तुलना में काफी सुरक्षित माना जाता है. वही वाणिज्य बैंकों की तुलना में छोटे वित्त बैंक एफडी पर ज्यादा ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन बैंकों के बारे में जानकारी देंगे, जो एफडी पर 9 परसेंट से तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरें

यह बैंक नियमित उपभोक्ताओं के लिए एफडी पर 4.5% से 9% के बीच ब्याज दिया जाता है. मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिकों को 9.5 दर की सालाना ब्याज दर प्रदान की जाती है. एफडी पर खुदरा निवेशकों को शर्तों के साथ 9 परसेंट ब्याज मिलता है यह दरें 22 मई 2023 से लागू की जा चुकी है.

  • 6 महीने से 201 दिन: 8.75%
  • 501 दिन: 8.75%
  • 1001 दिन: 9.00%
  • 6 महीने से 201 दिन – 9.25% (वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर)
  • 501 दिन – 9.25%
  • 1001 दिन – 9.50%

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी की ब्याज दरें

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 700 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर अब आम जनता के लिए अधिकतम 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9% की ब्याज दर अर्जित की जाएगी. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई एफडी दरें 27 फरवरी 2023 से प्रभावी हो चुकी है. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.75% से 9% तक की ब्याज दरों के साथ एफडी प्रदान करता है.

  • 700 दिन- 8.25%
  • 700 दिन -9.00% ( वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर)

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक नवीनतम एफडी ब्याज दरें

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से सामान्य नागरिकों को 3% से 8.4% के बीच और वरिष्ठ नागरिकों को 3.60% से 9.01% के बीच एफडी पर ब्याज दिया जा रहा है. 1000 दिनों के कार्यकाल पर 9.01% की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की जाती है. ये दरें 24 मार्च, 2023 से लागू की जा चुकी है.

 

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे