फाइनेंस

Bank Loan वापिस नहीं भरने वालो को वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा झटका, बैंकों को द‍िया ये सख्‍त आदेश

नई दिल्ली :- जैसा कि आपको पता है कि सरकारी बैंकों में फंसे हुए कर्ज पर लगातार सरकार की तरफ से सख्ती बरती जा रही है. इसी सिलसिले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से एक जरूरी बैठक की गई. इस मीटिंग में Finance Minister की तरफ से सभी बैंकों को सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए गए. सूत्रों की तरफ से जानकारी सामने आ रही है कि वित्त मंत्री ने पब्लिक सेक्टर के बैंक प्रमुखों के साथ जरूरी Meeting की. इस मीटिंग में बैड लोन को कम करने और विकास की गति को तेज करने के लिए कहा है.

Nirmla Sitaraman

सरकारी बैंकों को सख्ती करने के दिए आदेश 

धोखाधड़ी और जानबूझकर लोन डिफॉल्ट करने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. साल 2021- 22 में सरकार की तरफ से 6 साल पुराने बही खातों में 11 करोड़ से ज्यादा रुपए माफ किए गए. NPA में ऐसी संपत्ति आदि शामिल है, जिनके 4 साल पूरा होने पर पूर्व प्रावधान के भी नियम है. इन संपत्तियों को राइट ऑफ के जरिए भी Bank की Balance Sheet से बाहर कर दिया जाता है. हाल ही में बैंक प्रमुखों के साथ जरूरी बैठक हुई थी, इस बैठक में वित्त मंत्री ने साइबर सिक्योरिटी रिस्क पर काम करने की सलाह भी दी थी.

बैंकों का प्रॉफिट भी हो रहा है कम  

बैठक में स्ट्रांग इंटरनल ऑडिट करने पर भी चर्चा की गई है. इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के मर्ज होने के बाद Government Bank’s को बढ़ते कंपटीशन के लिए एकदम तैयार रहना है. फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में भी लगातार वृद्धि हो रही है. जिस वजह से बैंको के प्रॉफिट में थोड़ी कमी आई है. बैंकों को उचित जोखिम प्रबंधन और शुल्क आय बढ़ने के साथ- साथ उपज अग्रिम श्रेणियों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे