पटियाला से हरिद्वार तक बनेगा फोरलेन रोड, सांसद नायब सैनी ने संसद में उठाई मांग
चंडीगढ़ :- वर्तमान में चल रहे संसद सत्र के दौरान सांसदों द्वारा विभिन्न मांगे, और विभिन्न समस्याएं मंत्रियों के सामने रखी गई. इनमें से कुछ मुद्दों का शीघ्र समाधान कर दिया गया तो वही कुछ मुद्दों को विचार विमर्श के लिए रख लिया गया. वही कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर, Kaithal और कुरुक्षेत्र के नागरिकों की आवाज संसद तक पहुंचाने का कार्य किया. लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन रोड के निर्माण की मांग रखी है.

व्यापारिक लेन- देन को मिलेगा बढ़ावा
कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने पटियाला से हरिद्वार तक फोरलेन सड़क बनाने की माँग केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने रखते हुए कहा कि इस फॉरलेन के निर्माण से देश के कई राज्यों को आपस में जोड़ा जा सकेगा. इस 223 Km लंबे Forlane मार्ग को बनाने से 4 राज्य हरियाणा, पंजाब, UP और उत्तराखंड का आपस में जुड़ाव होगा. जिससे देश को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी. राज्यों का आपस में जुड़ाव होने के कारण व्यापारिक लेन- देन भी पहले की अपेक्षा काफी आसान और मजबूत होगा.
4 राज्यों को जोड़ेगा यह मार्ग
नायब सिंह सैनी ने बताया कि पटियाला से हरिद्वार तक जाने वाला यह फॉरलेन मार्ग कुल 223 Km लंबा है. यह करीब 4 राज्यों को आपस में जोड़ता हुआ हरिद्वार तक पहुंचेगा. इस मार्ग का बहुत बड़ा हिस्सा उनकी लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र से यमुनानगर के बीच में पड़ता है. इस मार्ग पर बहुत अधिक Traffic होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिस वजह से दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है. यहां से आए दिन कोई न कोई वाहन दुर्घटना सामने आती रहती है. यहां पर अगर फोरलेन मार्ग का निर्माण हो जाता है तो Traffic जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी.
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में देश विदेशों से घूमने आते हैं लोग
कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद का कहना है कि कुरुक्षेत्र धर्मगरी के रूप में जाना जाता है, जिस कारण यहां पर देश विदेशों से लोग घूमने के लिए आते हैं. वही यह मार्ग हरिद्वार को कुरुक्षेत्र से भी जोड़ता है सावन महीने में यहां पर करीब हजारों, लाखों की संख्या में श्रद्धालु कावड़ लेने के लिए पहुंचते हैं. इस फोरलेन पर 5 अनाज मंडी, 5 सब्जी मंडी, 3 Sugar Mill पड़ती है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह मार्ग NH-44 राष्ट्रीय राजमार्ग 152AD राष्ट्रीय राजमार्ग हिसार- चंडीगढ़ को भी जोड़ने का काम करेगा.

