नई दिल्ली

Free Fastag: अब सेना- पुलिस को भी लगवाना होगा फ्री फास्टैग, करना होगा ऑनलाइन आवेदन  

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार रोड पर चलने वाले वाहनों से टैक्स के रूप में दूरी के हिसाब से कुछ Toll वसूलती है. Toll देने के लिए वाहन चालकों को Toll प्लाजा पर लंबी- लंबी लाइनों में लगना पड़ता है, जिससे समय अधिक खराब होता है. टोल प्लाजा पर लगने वाली लाइनों को कम करने के लिए सरकार ने Fastag की शुरुआत की है. अब से सेना, Police व अर्धसैनिक बल और अफसरों को Fastag लगवाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि सरकार ने इनके लिए अलग Fastag की व्यवस्था की है. यह फास्टैग अगर गाड़ी पर लगा होगा तो टोल बैरियर स्वयं खुल जाएगा और उनके खाते से कोई राशि भी नहीं कटेगी.

fastag 2

फास्टैग के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन  

फास्टैग बनवाने के लिए अफसरों और जवानों को इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए Online आवेदन करना होगा. इसके बाद क्षेत्रानुसार आवेदनों की जांच पड़ताल की जाएगी उसके बाद ही Fastag जारी किए जाएंगे. देशभर में क्षेत्रानुसार आवेदनों की जांच के लिए NLAI के 24 जोन के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फास्टैग को जवान, अर्धसैनिक बल और Police के जवान CSC सेंटर और बैंको के माध्यम से नहीं बनवा सकते, इसके लिए IHMCL की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • एप्लीकेशन फॉर्म
  • पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड आदि
  • वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • छूट का Proof जैसे सर्विस पहचान पत्र या अन्य कोई दस्तावेज

 Online आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन के लिए सबसे पहले IHMCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर जाकर एक अकाउंट बनाएं
  • फिर Portal पर आवेदन फार्म खुलेगा इसको भरने के बाद अपने अकाउंट से लॉगिन करें
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को साइट पर अपलोड करें
  • इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग आवेदकों का सत्यापन कर फास्टैग जारी करेगा.

पैरामिलिट्री और आर्मी ऑफिसर को पहले की तरह दी जाएगी छूट  

Area के वेटरन सेल के प्रभारी कर्नल पृथ्वीराज सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि डिफेंस कर्मचारियों को Army एंड Airforce अधिनियम 1920 के तहत हाईवे टोल पर पहले की भांति ही छूट दी जाएगी. इस छूट के अंतर्गत आर्म्ड और पैरामिलिट्री जवानों को सम्मिलित किया गया है. सरकार द्वारा बनाए जा रहे सैनिकों के नए Fastag से उन्हें टोल बैरियर पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे